पटाखा फैक्ट्री में तेज धमाके के साथ लगी भयंकर आग, 5 मजदूरों की मौत

Published : Jan 31, 2020, 07:29 PM ISTUpdated : Jan 31, 2020, 07:38 PM IST
पटाखा फैक्ट्री में तेज धमाके के साथ लगी भयंकर आग, 5 मजदूरों की मौत

सार

यूपी के शामली में शुक्रवार को एक पटाखा फैक्ट्री में हुए जबरदस्त विस्फोट में 5 लोगों की मौत हो गई। ​विस्फोट के बाद फैक्ट्री में भयंकर आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में लगी हैं। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं।

शामली (Uttar Pradesh). यूपी के शामली में शुक्रवार को एक पटाखा फैक्ट्री में हुए जबरदस्त विस्फोट में 5 लोगों की मौत हो गई। ​विस्फोट के बाद फैक्ट्री में भयंकर आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में लगी हैं। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं। 

सभी मृतक फैक्ट्री में करते थे काम
हादसा दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर कांधला में हुआ। यहां एक लइसेंसी पटाखा फैक्ट्री है। जानकारी के मुताबिक, शाम साढ़े चार बजे फैक्ट्री में तेज धमाके के साथ आग लग गई। जिसमें फैक्ट्री में काम करने वाले 5 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में निर्मला देवी (35) पत्नी श्यामलाल, नरेसो देवी (40) पत्नी रामपाल, शैंकी (22) पुत्र राजेन्द्र, सरस्वती देवी (45) पत्नी वीरेंद्र, इंतजार (50) शामिल हैं।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

गठबंधन पर फुलस्टॉप! मायावती ने साफ किया विधानसभा चुनाव 2027 का गेम प्लान
Uttar Pradesh Weather Today: नोएडा में बारिश, लखनऊ में धूप, जानिए प्रयागराज और वाराणसी का हाल