सो रहे परिवार पर गिरा मकान का छत, पति-पत्नी,दो बेटे और एक बेटी की मौत,तीन पीढ़ियों से रहते थे सभी

Published : Apr 28, 2021, 10:36 AM IST
सो रहे परिवार पर गिरा मकान का छत, पति-पत्नी,दो बेटे और एक बेटी की मौत,तीन पीढ़ियों से रहते थे सभी

सार

डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने हादसे को दु:खद जताया। मौरे पर पहुंचे डीएम ने कहा कि तीन पीढ़ी से यह लोग पुराने जर्जर मकान में किराए पर रह रहे थे। भवन जर्जर होने के कारण गिर गया। मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए दिया जाएगा।  

मिर्जापुर () । पुराने मकान की छत ढह जाने से एक ही परिवार के पांच लोगों की लोगों की मौत हो गई। मरने वाले में पति, पत्नी,दो पुत्र और एक पुत्री शामिल हैं। पुलिस ने सभी को बाहर निकालकर कब्जे में ले लिया है। डीएम के मुताबिक तीन पीढ़ी से लोग पुराने जर्जर मकान में किराए पर रह रहे थे। यह हादसा शहर कोतवाली के छोटी गुदरी मोहल्ले में बुधवार की भोर की है।

यह है पूरा मामला
छोटी गुदरी निवासी आशुतोष रंजन के पुराने मकान में उमाशंकर अपने परिवार के साथ किराए पर रहते थे। मंगलवार की रात सभी लोग कमरे में सोए हुए थे। बुधवार की भोर करीब तीन बजे छत भरभरा कर गिर गई। इसमें पांच लोग उमाशंकर पुत्र भगवती प्रसाद (50 ) , गुड़िया (48) पत्नी उमाशंकर , शुभम ( 22 ), सौ्रभ (18 ) तथा संध्या (20 ) पुत्रगण उमाशंकर निवासी छोटी गुदरी मलबे में दब गए। जिसमें शुभम, उमाशंकर, गुड़िया व संध्या सहित पांचों लोगों की मौत हो गई है। इनका शव निकाल लिया गया है।

मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख का घोषणा
डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने हादसे को दु:खद जताया। मौरे पर पहुंचे डीएम ने कहा कि तीन पीढ़ी से यह लोग पुराने जर्जर मकान में किराए पर रह रहे थे। भवन जर्जर होने के कारण गिर गया। मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए दिया जाएगा।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Greater Noida Family Death: नूडल्स खाने के बाद 3 बच्चों समेत 5 की मौत, क्या हुआ?
UP Viral Love Story: 75 साल के दूल्हे और 30 साल की दुल्हन! यूपी की इस लव स्टोरी ने इंटरनेट पर मचाई हलचल