लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ट्रेन में शराबियों से हुए परेशान, RPF ने 5 युवकों को किया गिरफ्तार

Published : Sep 10, 2019, 01:41 PM IST
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ट्रेन में शराबियों से हुए परेशान, RPF ने 5 युवकों को किया गिरफ्तार

सार

ओम बिरला रविवार की रात नई दिल्ली से इंदौर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच एच-1 के कूप संख्या सी-पांच में सफर कर रहे थे। उनके बगल वाले कूप में कुछ युवक भी सफर कर रहे थे।

मथुरा (उत्तर प्रदेश). लोकसभा स्पीकर आम बिरला की शिकायत पर आरपीएफ ने ट्रेन में सफर कर रहे पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि ओम बिरला जिस ट्रेन में सफर करे रहे थे, उसमें उनके अगल वाले केबिन में कुछ युवक शराब पीकर हंगामा कर रहे थे। स्पीकर के पर्सनल असिस्टेंट ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन युवक नहीं मानें। जिसके बाद रेलवे कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी गई। मथुरा स्टेशन पर आरपीएफ ने पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इनके केबिन से शराब की बोतलें मिली हैं।

ट्रेन से कहां जा रहे थे लोकसभा स्पीकर
जानकारी के मुताबिक, ओम बिरला रविवार की रात नई दिल्ली से इंदौर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच एच-1 के कूप संख्या सी-पांच में सफर कर रहे थे। उनके बगल वाले कूप में कुछ युवक भी सफर कर रहे थे। रास्ते में युवक अपने कूप में शराब पीकर हंगामा करने लगे। उन्हें समझाने की कोशिश की गई, लेकिन वो नहीं माने। इसके बाद रेलवे पुलिस से शिकायत की गई। रात करीब एक बजे ट्रेन के मथुरा जंक्शन पहुंचते ही आरपीएफ ने पांचों युवकों को ट्रेन से उतार हिरासत में ले लिया। 

पुलिस का क्या है कहना
आरपीएफ थाना प्रभारी सीबी प्रसाद ने बताया, पकड़े गए युवक दिल्ली गुरुग्राम के रहने वाले हैं। उनके खिलाफ ट्रेन में शराब पीकर हंगामा करने की धाराओं में कार्रवाई की गई है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP RTE Admission 2026-27: 97% बढ़े आवेदन, योगी सरकार की शिक्षा योजना को मिला रिकॉर्ड समर्थन
600 किमी/घंटा रफ्तार वाली Japan Maglev Train में CM योगी आदित्यनाथ करेंगे 100 KM की परीक्षण यात्रा