72 घंटे बाद भी लखनऊ में घूम रहे तेंदुए को पकड़ने में नाकाम वनविभाग, जारी किए बचाव के दिशा निर्देश

Published : Dec 27, 2021, 04:22 PM ISTUpdated : Dec 27, 2021, 04:31 PM IST
72 घंटे बाद भी लखनऊ में घूम रहे तेंदुए को पकड़ने में नाकाम वनविभाग, जारी किए बचाव के दिशा निर्देश

सार

 तेंदुआ अलग अलग जगह पर देखा जा रहा है पर अब तक वो किसी के हाथ नहीं आया है साथ ही वो कई लोगों को अपना शिकार बना कर हॉस्पिटल पहुंचा चुका है। वन विभाग ने अब जनमानस को सतर्कता बरतने की अपील करते हुए कई दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।  

लखनऊ: शनिवार से लखनऊ में घूम रहा तेंदुआ (Leopard ) वन विभाग की पकड़ से अब तक कोसों दूर हैं। 72 घंटे से ज्यादा समय बीत चुका है लेकिन वन विभाग के हाथ सिर्फ नाकामी ही लगी है। तेंदुआ अलग अलग जगह पर देखा जा रहा है पर अब तक वो किसी के हाथ नहीं आया है साथ ही वो कई लोगों को अपना शिकार बना कर हॉस्पिटल पहुंचा चुका है। वन विभाग (Forest Department) ने अब जनमानस को सतर्कता बरतने की अपील करते हुए कई दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

क्या हैं दिशा निर्देश 
1- मवेशियों/पालतू पशुओं को सुरक्षित बंद बाड़े में ही रखा जाए, खुले स्थान में न बांधे। 
2- घरों से बाहर ग्रुप/समुह में ही निकले साथ ही हाथ में डंडा टार्च लेकर निकलें। 
3- शाम को अनावश्यक घर से बाहर ना निकले और जंगल की ओर न जाएं। 
4- बच्चों को अकेले घर से बाहर ना निकलने दें। 
5- घर के प्रवेश द्वार को बंद रखें। 
6- हिंसक जानवर देखे जाने पर उसे किसी प्रकार से ना छेड़ा जाए। 
7- तेंदुआ, टाइगर आदि वन्य जीव हैं इन्हें किसी प्रकार की क्षति ना पहुंचाई जाए, न ही उकसाया जाए, जिससे मानव वन्य जीव संघर्ष की स्थिति न उत्पन्न होने पाए। 
8- शांति व्यवस्था/कानून व्यवस्था बनाई रखी जाए। 
9- रात में मशाल जलाकर / टार्च लेकर निकलें। 
10- हिंसक जानवर/ वन्य जीव देखे जाने पर/ आपातकाल की स्थिति होने कर तत्काल इन नंबरों पर कॉल किया जाए।

इन नंबरों पर करें कॉल
मलिहाबाद क्षेत्र हेतु क्षेत्रीय वन अधिकारी, मलिहाबाद मोबाइल नंबर-- 7080878174, सी यू जी 7839434288 
लखनऊ रेंज के अंदर दुबग्गा काकोरी वा अन्य आसपास के क्षेत्र हेतु क्षेत्रीय वन अधिकारी, लखनऊ, मोबाइल नंबर-6388818022 सीयूजी-7839434287
सरोजनी नगर क्षेत्र हेतु क्षेत्रीय वन अधिकारी, सरोजनी नगर मोबाइल नंबर- 7905887505
बीकेटी क्षेत्र हेतु क्षेत्रीय वन अधिकारी, बीकेटी मोबाइल नंबर-7007859621 सीयूजी-7839434288

अवध वन विभाग लखनऊ के अधिकारियों के मोबाइल नंबर
विभागीय वन अधिकारी, अवध वन प्रभाग,  लखनऊ, मोबाइल नंबर-7839435107
उप प्रभागीय वन अधिकारी  लखनऊ, मोबाइल नंबर-9450644433, सीयूजी-7839434892
उप प्रभागीय वनाधिकारी, मोहनलाल गंज, मोबाइल नंबर-9935417955, सीयूजी-7839434891

लखनऊ की सड़कों पर घूम रहा तेंदुआ, खौफ के साए में पूरा शहर, देखें वीडियो

तेंदुआ को पकड़ने में वन विभाग की टीम नाकाम, पत्रकार और पुलिसकर्मी समेत कई लोग हुए घायल

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

4 साल इंतजार के बाद पैदा हुए बच्चे की 23वें दिन नींद में मौत, पैरेंट्स को अलर्ट करने वाली खबर!
ये हैं भदोही की रेखा : कभी सिलाई करती थीं, अब बना रहीं डिटर्जेंट पाउडर