लखनऊ की सड़कों पर घूम रहा तेंदुआ, खौफ के साए में पूरा शहर, देखें वीडियो

स्थानीय लोगों के मुताबिक, तेंदुआ ने सबसे पहले विनीता रावत नाम की महिला पर हमला कर दिया। जब महिला के बेटे ने ईंट से हमला किया तो तेंदुए ने उसे भी घायल कर दिया। इस बीच पुलिस कर्मी ज्ञानेंद्र महिला और युवक को बचाने पहुंचा तो तेंदुए ने पुलिस कर्मी पर भी हमला कर घायल कर दिया. फिलहाल, तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Share this Video

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में जिस तेंदुए (Leopard) को वन विभाग की टीमें उन्नाव और रहीमाबाद के बीच ढूंढ़ रहीं थीं वह शहर में दिखा। कल्याणपुर, पहाड़पुर के आसपास गलियों में घूमता हुआ लोगों के दहलीज पर आराम करता हुआ नजर आया। जब लोगों ने सीसीटीवी पर फुटेज देखी तो हड़कंप मच गया। शाम को कल्याणपुर में एक संकरी गली में घूम रहे तेंदुए को देखकर लोग घबरा गए। देर रात तेंदुआ एक खाली प्लाट में आराम करता पाया गया। वन विभाग (Forest department) ने जाल बिछा दिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वन विभाग अभी पता लगा रहा है कि यह तेंदुआ क्या वही है जो उन्नाव में दहशत फैला चुका है। उन्नाव औरास के रामपुर गढ़ोहा गांव में तेंदुआ दो दिन पूर्व कमलेश और रामलखन पर हमला कर चुका है। अस्पताल पहुंचने से पहले कमलेश की मौत हो गई थी। इसके बाद वन विभाग ने औरास उन्नाव की सीमा पर घेराबंदी कर पिंजड़े लगाए थे। अलग अलग टीमें कॉम्बिंग भी कर रही थीं। शनिवार को सुबह चार बजे गायत्रीपुरम कुर्सी रोड निवासी शांति सक्सेना के घर तेंदुआ देखा गया। उसने छलांग लगाकर बाउंड्री के भीतर प्रवेश किया फिर बाहर निकल गया। पास के एक नर्सिंग होम में लगे सीसीटीवी फुटेज में दिखा तो वहां के कर्मचारियों ने शांति सक्सेना को जानकारी दी। इसके बाद दूसरे सीसीटीवी में वह गेट पर चढ़ता दिखा। वहां से आगे एक कैंटीन के पास कुछ देर बैठा रहा। शाम को वही तेंदुआ बीरबल साहनी संस्थान के कर्मचारी दीपक के घर के सीसीटीवी फुटेज में नजर आया। इसके बाद कल्याणपुर में दो-तीन स्थानों पर तेंदुए को गलियों में घूमते देख लोग दहशत में आ गए। पुलिस और वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंची। तब तक तेंदुआ कंचना बिहारी मार्ग कल्याणपुर में एक खाली प्लॉट में कूद गया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, तेंदुआ ने सबसे पहले विनीता रावत नाम की महिला पर हमला कर दिया। जब महिला के बेटे ने ईंट से हमला किया तो तेंदुए ने उसे भी घायल कर दिया। इस बीच पुलिस कर्मी ज्ञानेंद्र महिला और युवक को बचाने पहुंचा तो तेंदुए ने पुलिस कर्मी पर भी हमला कर घायल कर दिया. फिलहाल, तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बड़े प्लॉट के दोनों तरफ जाल लगाया
नारायण नगर कल्याणपुर स्थित जिस प्लॉट में तेंदुआ है वह करीब पांच हजार वर्गफुट का है। बाहर गली की तरफ निकलने वाले दोनों रास्तों पर जाल बिछा दिया गया है। लोगों को घर से बाहर न निकलने की हिदायत दी गई है। 

इन्दिरा नगर तक दहशत
तेंदुआ दिखने की वीडियो शाम को सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। ऐसे में कल्याणपुर से लेकर अबरार नगर, विकास नगर और इन्दिरा नगर तक लोग दहशत में आ गए। छुट्टी के बावजूद शाम को ही अधिसंख्य सड़कें सूनी हो गईं। रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी कालोनी के लोगों को बाहर न निकलने की हिदायत दे रहे थे।

Related Video