पूर्व बाहुबली विधायक विजय मिश्रा ने कहा एडीजी ने फंसाने के लिए रखवाई AK-47, परिवार को खत्म करने का है प्लान

Published : Aug 05, 2022, 04:56 PM IST
पूर्व बाहुबली विधायक विजय मिश्रा ने कहा एडीजी ने फंसाने के लिए रखवाई AK-47, परिवार को खत्म करने का है प्लान

सार

पूर्व बाहुबली विधायक विजय मिश्रा ने पेशी पर पहुंचने के दौरान जमकर अधिकारियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि फंसाने के लिए ही एके-47 बरामद करवाई गई है। सरकार पूरे परिवार को ही खत्म करना चाहती है। 

मिर्जापुर: ज्ञानपुर के पूर्व बाहुबली विधायक विजय मिश्रा ने शुक्रवार को पेशी के दौरान जमकर भड़ास निकाली। विजय मिश्रा ने कहा कि सरकार खून की प्यासी हो गई है और परिवार को फंसाना चाहती है। परिवार को खत्म करने के लिए ही साजिश रची जा रही है और अभी एक एके-47 भी पकड़ी गई है। दो बाकी हैं जो एडीजी और डीजी के पास में रखी हैं। इसी के साथ उन्होंने सीएम को ईमानदार बताते हुए कहा कि अधिकारी उनसे पैसे मांग रहे थे और वह नहीं देने पर ही यह कार्रवाई हो रही है। 

पेशी पर पहुंचे विजय मिश्रा ने साधा निशाना
गौरतलब है कि दुष्कर्म, रिश्तेदार की संपत्ति हड़पने समेत कई मामलों में पूर्व विधायक विजय मिश्रा का पुत्र विष्णु मिश्र आरोपी है। उसी की निशानदेही पर गुरुवार को पुलिस ने अमवां स्थित पेट्रोल पंप से एके-47, पिस्टल, कारतूस और मैगजीन बरामद की। इसके बाद शुक्रवार को जब विजय मिश्रा दो लाख की रंगदारी मांगने के मामले में पेशी पर पहुंचे तो जमकर निशाना साधा। पेशी से बाहर निकलते ही विजय मिश्रा ने कहा कि सरकार उनको फंसाना चाहती है। इस पूरी घटना में एडीजी प्रशांत कुमार, डीजी सुधीर कुमार, पूर्व एसपी भदोही की अहम भूमिका है। 

अधिकारियों पर लगाया पैसे मांगने का आरोप
विजय मिश्रा ने कहा कि मेरे पास तीन एके-47, कई पिस्टल और कारतूस होने का दावा किया जा रहा है। अभी आने वाले दिनों में और भी बरामदगी दिखाई जा सकती है। इसको लेकर पूरी साजिश की जा रही है। सरकार लगातार मुकदमे लादने के प्रयास में है। जहां से एके-47 की बरामदगी दिखाई गई वह पेट्रोल पंप 6 माह से बंद पड़ा है। विजय मिश्रा ने कहा कि इस सरकार में ब्राह्मणों का लगातार उत्पीड़न हो रहा है। एडीजी ने दो करोड़ और पूर्व एसपी भदोही ने एक करोड़ रुपए मांगे थे वह नहीं देने पर ही फंसाया जा रहा है। 

लखनऊ में अब कुत्ता पालना हुआ और महंगा, जानिए नगर निगम को कितनी देनी होगी फीस

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Prayagraj Weather: साफ आसमान के बीच ठंडी हवाएं! क्या आज प्रयागराज में ठंड से मिलेगी राहत?
Lucknow Weather Today: सुबह धुंध, दिन में खिलेगी धूप, जानिए आज कैसा रहेगा लखनऊ का मौसम?