फेसबुक पर की दोस्‍ती, दुल्‍हन तैयार करने के बहाने बुलाकर किया रेप, ऐसे खुला राज

Published : May 11, 2020, 08:29 AM IST
फेसबुक पर की दोस्‍ती, दुल्‍हन तैयार करने के बहाने बुलाकर किया रेप, ऐसे खुला राज

सार

आरोपी ने यह स्‍वीकार किया है कि उसकी महिला से फोन पर अक्‍सर बात होती थीं। बातचीत के दौरान, वह जबरन प्यार करने का दबाव बनाती थी। इस महिला से बातचीत को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्‍सर झगड़ा भी होने लगा था। पत्‍नी के कहने पर उसने इस महिला से बातचीत करना भी बंद कर दिया था। इसी के बाद, महिला ने उसके ऊपर बेबुनियाद आरोप लगाए हैं।  

मुरादाबाद (Uttar Pradesh) । एक होटल संचालक ने नशीली कोल्‍ड ड्रिंक पिलाकर ब्यूटी पार्लर संचालिका के साथ रेप किया। इस दौरान उसका वीडियो बना लिया। जिसे वायरल करने की धमकी देते हुए उसके साथ संबंध बनाता। बात और आगे बढ़ी तो आरोपी पीड़िता को ब्लैकमेल कर पैसे की डिमांड करनी शुरू कर दी, जिसके बाद पीड़िता ने मझौला थाने में आरोपी होटल संचालक के खिलाफ तहरीर दी। महिला का आरोप है कि दोनों के बीच फेसबुक के जरिए दोस्‍ती हुई थी।

फेसबुक के जरिए दोनों के बीच हुई थी दोस्‍ती
ब्यूटी पार्लर संचालिका को आरोपी ने फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। फेसबुक पर दोस्‍ती के बाद दोनों के बीच सामान्‍य बातचीत हुई। इसी बीच आरोपी ने उसे एक व्‍यावसायिक प्रस्‍ताव दिया। इस प्रस्‍ताव के तहत आरोपी के बैंक्वेट हॉल में दुल्‍हन को सजाने का काम था। इसी सिलसिले में वह बात करने के लिए आरोपी के बैंक्वेट हॉल में गई थी। जहां आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर उसके साथ दुष्‍कर्म किया। आरोप है कि इस दौरान उसने अश्लील वीडियो भी बना ली और ब्लैकमेल करने लगा। अश्‍लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर न केवल लगातार शारिरिक शोषण कर रहा था, बल्कि रुपयों की मांग भी कर रहा था।

आरोपी ने खोला ये राज
आरोपी ने यह स्‍वीकार किया है कि उसकी महिला से फोन पर अक्‍सर बात होती थीं। बातचीत के दौरान, वह जबरन प्यार करने का दबाव बनाती थी। इस महिला से बातचीत को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्‍सर झगड़ा भी होने लगा था। पत्‍नी के कहने पर उसने इस महिला से बातचीत करना भी बंद कर दिया था। इसी के बाद, महिला ने उसके ऊपर बेबुनियाद आरोप लगाए हैं।

आरोपी ने कही ये बातें
आरोपी बैंक्वेट हॉल संचालक ने पुलिस को बताया कि उसकी दोस्ती फेसबुक के ज़रिए महिला से हुई थी। महिला अपनी पति के साथ ब्‍यूटी पार्लर के आर्डर को लेकर उसके बैंक्वेट हॉल में आई थी। लेकिन, महिला के आरोप पूरी तरह झूठे हैं।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Assistant Professor Re-Exam 2026: 53 केंद्रों पर नकलविहीन परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न, AI निगरानी से पारदर्शिता सुनिश्चित
Ganga Expressway 2026: 29 अप्रैल को होगा लोकार्पण, यूपी में विकास को मिलेगी नई रफ्तार