दोस्तों के साथ खेल रही साढ़े 5 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, मासूम को बहला-फुसलाकर खेत में ले गए थे आरोपी

Published : Jun 28, 2022, 05:43 PM IST
दोस्तों के साथ खेल रही साढ़े 5 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, मासूम को बहला-फुसलाकर खेत में ले गए थे आरोपी

सार

उत्तर प्रदेश के जिले शाहजहांपुर में लुका-छुपी खेल रही साढ़े पांच साल की बच्ची को गांव के ही दो किशोर बहला-फुसलाकर गन्ने के खेत में ले गए और उससे कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया। किसी तरह से उनके चंगुल से भागकर मासूम ने अपने घर में पहुंचकर अपनी मां को पूरी वारदात के बारे में बताया।

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश में बीते दिनों कई दुष्कर्म के मामले सामने आए है। हैवानियत की सारे हदे दिन प्रतिदिन पार होती जा रही है। लोगों के हवस का शिकार युवतियां, महिलाएं ही नहीं बल्कि मासूम बच्चियां भी बन रही है। ऐसी घटनाएं रोजाना सुनने को मिल जाती है। इसी कड़ी में राज्य के शाहजहांपुर में ऐसा मामला सामने आया है। जहां अपने दोस्तों के साथ लुका-छुपी खेल रही साढ़े पांच साल की बच्ची को गांव के ही दो किशोर बहला-फुसलाकर गन्ने के खेत में ले गए और कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया।

रोती हुए घर पहुंचकर मासूम ने बताई पूरी वारदात
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजीव वाजपेयी ने मंगलवार को बताया कि घटना थाना बंडा अंतर्गत एक गांव की है। उन्होंने बताया कि सोमवार शाम बच्चे लुका-छुपी खेल रहे थे, लेकिन इसी दौरान खेल में शामिल कक्षा दो का सात वर्षीय छात्र 11 वर्षीय एक अन्य लड़के के साथ बच्ची को बहला-फुसलाकर गन्ने के खेत में ले गया और उससे बारी-बारी से दुष्कर्म किया। उन्होंने आगे बताया कि इस घटना के बाद बच्ची किसी तरह रोती हुई घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई। जिसको सुनने के बाद पैरों तल जमीन खिसक गई। 

तहरीर के बाद पुलिस ने आरोपियों की शुरू की तलाश
मंगलवार को पुलिस ने पीड़िता की मां की ओर से दी गई तहरीर पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण वाजपेयी ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित बच्ची को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जांच में दोषी पाए जाने वाले लड़कों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। राज्य में ऐसे कई मामले सामने आ चुके है, जिसमें युवकों के अलावा अब किशोर भी शामिल होते नजर आ रहे है। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सरकार को बहुत ही सख्त कानून बनाने की जरूरत है।
 

संपत्ति बेचकर अय्याशी करता था पति, नाराज होकर पत्नी ने भाई के साथ मिलकर कर दी हत्या
 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 22 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD ने बताया कहां बरसेंगे सबसे ज्यादा बादल
UP में ससुर को बचाने दौड़ी गर्भवती बहू, फिर जो हुआ उसने पूरे गांव को झकझोर दिया!