गौरव चंदेल मर्डर केस: हापुड़ से मुख्य आरोपी गिरफ्तार, मिर्ची गैंग से जुड़े होने का शक

Published : Jan 27, 2020, 10:37 AM ISTUpdated : Jan 27, 2020, 10:39 AM IST
गौरव चंदेल मर्डर केस: हापुड़ से मुख्य आरोपी गिरफ्तार, मिर्ची गैंग से जुड़े होने का शक

सार

नोएडा के बहुचर्चित गौरव चंदेल मर्डर केस में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। करीब 20 दिन बाद पुलिस ने आरोपी को हापुड़ के धौलाना से गिरफ्तार किया। उसके पास से पिस्टल बरामद हुई है।

हापुड़ (Uttar Pradesh). नोएडा के बहुचर्चित गौरव चंदेल मर्डर केस में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। करीब 20 दिन बाद पुलिस ने आरोपी को हापुड़ के धौलाना से गिरफ्तार किया। उसके पास से पिस्टल बरामद हुई है। बताया जा रहा है वह मिर्ची गैंग से जुड़ा है। बता दें, इससे पहले पुलिस ने गौरव की कार और मोबाइल बरामद किया था। वहीं, घटना के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपये की सहायता दी थी।

गैंग पर पहले लग चुका है बीजेपी नेता की हत्या का आरोप
बुलंदशहर के रायपुर का रहने वाले उमेश को हत्याकांड में मुख्य आरोपी बताया गया है। उसके गैंग के सरगना का नाम आशू है। हाल ही में गैंग पर एक बीजेपी नेता राकेश शर्मा की हत्या का आरोप लगा था। बता दें, मामले में जांच के दौरान पुलिसकर्मियों की कथित लापरवाही सामने आने पर बिसरख थाना के प्रभारी निरीक्षक मनोज पाठक समेत छह पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया था। एक अन्य को लाइन हाजिर किया गया था।

क्या है पूरा मामला
गौरव चंदेल की फैमिली गौर सिटी के आई ब्लॉक में रहती है। जानकारी के मुताबिक, 6 जनवरी की रात गुरुग्राम ऑफिस से वे अपनी गाड़ी से गौर सिटी के लिए निकले। पृथला चौक के पास उन्होंने पत्नी से बात की और कहा कि 5 मिनट में घर पहुंच रहा हूं। काफी देर बाद भी जब वे घार नहीं पहुंचे तो पत्नी ने दोबारा से फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठा। इसके बाद उनकी तलाश शुरू हुई। कहीं कुछ पता नहीं चलने पर परिजनों ने बिसरख थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। 

4 साल पहले फैमिली के साथ नोएडा शिफ्ट हुए थे गौरव
परिजनों के मुताबिक, रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद भी उन्होंने खोजबीन जारी रखी। इस बीच गौरव का शव पृथला चौक और हिंडन पुल के बीच मिला। सिर में गोली लगी थी। उनकी गाड़ी वहां नहीं थी। मोबाइल और लैपटॉप बैग भी गायब था। 102 नंबर पर कॉल करने के बाद पीसीआर पहुंची। हॉस्पिटल ले जाने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बता दें, गौरव गुरुग्राम की तीन एम इंडिया लिमिटेड में रीजनल मैनेजर थे। मूल रूप से कानपुर के रहने वाले गौरव चार साल पहले नोएडा शिफ्ट हुए थे।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 8 August 2026: दिल्ली-NCR से राजस्थान तक बारिश-तूफान का असर, जानें आपके शहर का हाल
Atiq Ahmed Family: अतीक अहमद के परिवार में अब कौन-कौन? जानें बीवी शाइस्ता परवीन समेत पांचों बेटों का हाल