गौतमबुद्ध नगर इलेक्शन रिजल्ट 2022: जानें जिले की सभी 3 विधानसभा सीटों पर कौन हारा और कौन जीता

Published : Mar 10, 2022, 01:30 AM ISTUpdated : Mar 11, 2022, 12:54 PM IST
गौतमबुद्ध नगर इलेक्शन रिजल्ट 2022: जानें जिले की सभी 3 विधानसभा सीटों पर कौन हारा और कौन जीता

सार

गौतमबुद्ध नगर जिले में सभी 3 विधानसभा सीटों का परिणाम आ चुका है। तीनों सीट भाजपा के खाते में गई है। यहां नाेएडा सीट से पंकज सिंह, जेवर से धर्मेंद्र सिंह और दादरी से तेजपाल सिंह नागर बंपर वोटों से जीत गए हैं। 

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव का परिणाम गुरुवार को जारी हो गया। गौतमबुद्ध नगर जिले की सभी 3 विधानसभा सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। नोएडा से पंकज सिंह, दादरी से तेजपाल सिंह नागर और जेवर से धर्मेंद्र सिंह ने बंपर वोटों से जीत दर्ज की है। गौतमबुद्ध नगर जिले (Gautam Buddh Nagar District) की सभी 3 विधानसभा सीटों (Assembly Seats) पर वोटिंग पहले चरण (First Phase Voting) में यानी 10 फरवरी को हुई थी। पिछले चुनाव में इस सीट पर भाजपा का दबदबा था। भाजपा ने सभी 3 सीटों पर जीत दर्ज की थी। 

Noida Election Results 2022 Live: नोएडा विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी पंकज सिंह रिकॉर्ड मतों से जीते। उन्हें 2 लाख 38 हजार 867  वोट मिले। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक की जमानत जब्त हो गई है। उन्हें करीब 13 हजार वोट मिले। सपा गठबंधन से सुनील चौधरी, बसपा से कृपाराम शर्मा और कांग्रेस से पंखुड़ी पाठक प्रत्याशी हैं। 2017 में भाजपा प्रत्याशी पंकज सिंह ने जीत दर्ज की थी।  

Dadri Election Results 2022 Live: यहां से भाजपा प्रत्याशी तेजपाल सिंह नागर रिकॉर्ड मतों से आगे हैं। दादरी सीट पर भाजपा से तेजपाल सिंह नागर को 2 लाख 17 हजार 618 वोट मिले। सपा गठबंधन से राजकुमार, बसपा से मनवीर सिंह भाटी और कांग्रेस से दीपक भाटी प्रत्याशी हैं। 2017 में भाजपा से तेजपाल सिंह नागर ने जीत दर्ज की थी।  

Jewar Election Results 2022 Live: इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र सिंह बंपर वोट से आगे चल रहे हैं। जेवर सीट पर भाजपा से धीरेंद्र सिंह को 1 लाख 16 हजार 755 वोट मिले हैं। सपा गठबंधन से अवतार सिंह भड़ाना, बसपा से नरेंद्र भाटी और कांग्रेस से मनोज चौधरी मैदान में हैं। 2017 में भाजपा से धीरेंद्र सिंह ने जीत दर्ज की थी।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

वाराणसी जिला कोर्ट में अमिताभ ठाकुर की पेशी, सुरक्षा के बीच छावनी में बदला कचहरी परिसर
नोटिस दिखाया, मोबाइल छीने और ले गए लाखों, फर्जी CBI बनकर घर में घुसे बदमाश