गाजियाबाद में प्रेमी के साथ मिलकर मां ने अपने बेटे को उतारा मौत के घाट, राज से बहू ने उठाया पर्दा

Published : Aug 06, 2022, 08:21 AM IST
गाजियाबाद में प्रेमी के साथ मिलकर मां ने अपने बेटे को उतारा मौत के घाट, राज से बहू ने उठाया पर्दा

सार

यूपी के जिले गाजियाबाद में पुलिस ने मां और उसके छोटे बेटे को गिरफ्तार किया है। ऐसा इसलिए क्योंकि मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर बड़े बेटे की हत्या की वारदात को अंजाम दिया। उसके बाद बहू की शिकायत के बाद पूरे सच का खुलासा हो गया।

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के जिले गाजियाबाद में इंसानियत को झकझोरने वाली एक ऐसी घटना सामने आई है, जिससे रिश्तों पर से हर किसी का विश्वास उठ जाएगा। एक महिला ने अपने प्रेमी की मदद से बड़े बेटे को मौत के घाट उतार दिया था। इसी मामले में पुलिस ने हत्या के आरोप में एक महिला और छोटे बेटे को शुक्रवार को गिरफ्तार किया, जो हत्या के बाद से फरार थे। दरअसल पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) इराज राजा ने बताया कि अंजलि नाम की एक महिला ने 21 जुलाई को अपने पति अनुज कुमार उर्फ समर (27) की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और बताया था कि उसका पति 18 जुलाई से लापता है।

महिला के भाई ने पुलिस को किया सूचित
अंजलि के भाई को अपने बहनोई का शव दिखा तो उसने पुलिस को सूचित किया। अधिकारी राजा ने बताया कि बाद में तीन अगस्त को अंजलि के भाई ने पुलिस को बताया कि उसके बहनोई अनुज का शव निवाड़ी रोड पर दरगाह के पीछे पड़ा है। शव मिलने के बाद अंजलि ने अपनी सास कृष्णा देवी और उनके छोटे बेटे अभिषेक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें अंजलि ने बताया था कि कृष्णा के कथित प्रेमी देवेंद्र ने भी उसके पति अनुज की हत्या करने में मदद की थी। देवेंद्र के खिलाफ भी शिकायत में हत्या का आरोप था।

तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
शिकायत के अनुसार पुलिस ने कृष्णा और छोटे बेटे अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ के दौरान कृष्णा ने देवेंद्र के साथ अपने अवैध संबंधों को भी स्वीकार किया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तीनों ने मिलकर अनुज का गला दबाकर हत्या कर दी और शव को दरगाह के पीछे फेंक दिया। पुलिस के अनुसार कृष्णा और अभिषेक को शुक्रवार को राज टॉकीज चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा इराज राजा ने दावा किया कि पुलिस देवेंद्र के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। हत्या के मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मायके गई थी पत्नी और नीचे हिस्से में थे माता-पिता, लखनऊ के कारोबारी का संदिग्ध हालत में कमरे में मिला शव

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

NCRB Report 2024: क्राइम रेट में यूपी राष्ट्रीय औसत से बेहतर, महिला सुरक्षा में बना देश का टॉप राज्य
UP Police SI Result 2026: 4543 पदों की भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, 12,333 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए सफल