गाजियाबाद: लिव-इन-पार्टनर हत्याकांड में हुआ नया खुलासा, प्रीति और उसकी सहेली ने मिलकर खेला था खूनी खेल

Published : Aug 20, 2022, 01:57 PM IST
गाजियाबाद: लिव-इन-पार्टनर हत्याकांड में हुआ नया खुलासा, प्रीति और उसकी सहेली ने मिलकर खेला था खूनी खेल

सार

गाजियाबाद के लिव-इन-पार्टनर हत्याकांड में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। फिरोज की हत्या के दौरान प्रीति की सहेली भी उसके साथ कमरे में थी। फिलहाल पुलिस जेल में सजा काट रही प्रीति की सहेली और उसके प्रेमी की तलाश कर रही है।

गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद जिले के तुलसी निकेतन में बीते 6 अगस्त को अपने प्रेम की उस्तरे से गला रेतकर हत्या करने वाली प्रीति ने पुलिस पूछताछ में कई राज खोले हैं। प्रेमी की हत्या के दौरान प्रीति के अलावा अन्य दो लोग भी घटनास्थल पर मौजूद थे। पुलिस अन्य दो लोगों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है। प्रीति ने 6 अगस्त की रात को अपने प्रमी फिरोज की गला रेतकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद वह लास को ठिकाने लगाने के लिए जा रही थी। तभी पुलिस को उस पर शक हुआ। पूछताछ किए जाने और बैग में प्रेमी फिरोज की लाश मिलने पर पुलिस ने आरोपी प्रीति को गिरफ्तार कर लिया था। 

सहेली ने दी थी हत्या की सलाह
मिली जानकारी के अनुसार, प्रीति और फिरोज के झगड़े के दौरान कमरे में आरोपी की एक महिला मित्र भी मौजूद थी। महिला मित्र ने झगड़ा शांत करवाने के बजाय विवाद को और बढ़ावा दिया। महिला मित्र ने उस्तरे से फिरोज की हत्या करने की सलाह दी थी। जिसके बाद प्रीति ने अपने प्रेमी फिरोज की हत्या कर दी। हत्या वाली रात दोनों आरोपी उसी कमरे में रात भर रुकी थी। सुबह 10 बजे दोनों एक साथ बड़ा बैग लेने के लिए घर से बाहर निकली। वापसी के दौरान महिला मित्र बाहर ही रुक गई। जबकि प्रीति बैग लेकर कमरे में आ गई थी। 

अन्य दो आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
इस दौरान प्रीति ने महिला मित्र के प्रेमी से मुलाकात की थी। तीनों आरोपियों को घटना के बारे में जानकारी थी। हांलाकि इस मामले में अन्य दोनों की भूमिका कितनी थी, पुलिस इसकी जांच कर रही है। तीनों ने मिलकर हत्या के कई अहम साक्ष्यों को मिटाया है। पुलिस अधीक्षक द्वितीय ज्ञानेंद्र कुमार सिंह के अनुसार, फरार महिला की तलाश में पुलिस की तीन टीमों को लगाया गया है। जल्द ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल प्रीति अकेले जेल में सजा काट रही है। जबकि महिला मित्र और उसका प्रेमी फरार है।

मृतक के परिजनों ने किया शादी का दावा
टीला मोड़ पुलिस सबूतों के आधार पर अब प्रीति की सहेली और उसके प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई करेगी। प्रीति ने पुलिस को बताया था कि फिरोज शादी की बात को टालता रहता था। जिसके कारण उन दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इसी झगड़े के दौरान प्रीति ने उस्तरे से उसका गला काट दिया था। जबकि फिरोज के परिवार वालों ने दावा किया है कि प्रीति और पिरोज का निकाह हो चुका था। इस बात का खुलासा होने का बाद पुलिस नए स्तर से मामले की जांच शुरूकर दी। जांच के दौरान पुलिस को प्रीति और उसकी महिला मित्र की फोटो मिली थी। जिसके बाद पुलिस का शक महिला मित्र की ओर गया।

'सब्जी ले आना मैं थकी हूं' सुनकर हैवान बन गया पति, बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पत्नी को पीटा

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 5 August 2026: दिल्ली-NCR से छत्तीसगढ़ तक बारिश का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल
अब गोरखपुर भी बनेगा लखनऊ जैसा? राप्ती नदी किनारे बनने जा रहा है शानदार River Front