शादी से इंकार पर प्रेमिका ने खाया जहर तो प्रेमी ने मजाक में चाटी पुड़िया, फिर जो हुआ वह जान रह जाएंगे हैरान

यूपी के गाजियाबाद में प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका ने शादी के इंकार पर जहर खा लिया। इस दौरान युवक को लगा कि वह उसे डरा रही है। सच्चाई पता करने के लिए युवक ने भी जहर की पुड़िया को चाट लिया। वहीं अस्पताल में इलाज के दौरान प्रेमिका की मौत हो गई।

Asianet News Hindi | Published : Nov 23, 2022 11:21 AM IST

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शादी से इंकार पर प्रेमिका ने जहर खा लिया। प्रेमिका जहर खाने का मजाक तो नहीं कर रही यह देखने के लिए प्रेमी ने उसी जहर की खाली पुड़िया को चाट लिया। इसके बाद प्रेमी युगल बेहोश हो गए। वहीं पड़ोसियों ने आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। प्रेमिका की मौत की खबर मिलते ही प्रेमी अस्पताल से फरार हो गया। हालांकि पुलिस प्रेमी को तलाश कर रही है। हापुड़ शहर में बुलंदशहर रोड पर मोहल्ला नबीकरीम निवासी 42 वर्षीय बबीता का गाजियाबाद के कस्बा मोदीनगर स्थित हरमुखीपुरी निवासी 25 वर्षीय अभिषेक त्रिपाठी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। 

हापुड़ से गाजियाबाद प्रेमी के घर पहुंची महिला
अभिषेक एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। नौकरी के सिलसिले में वह अक्सर हापुड़ जाता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात बबीता से हुई। जिसके बाद दोनों का प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि यह सिलसिला पिछले तीन सालों से चल रहा है। बबीता के एक बेटा और एक बेटी है। वहीं बीते मंगलवार को बबीता अचानक से गाजियाबाद पहुंच गई। इसके बाद उसने अभिषेक को काफी बार फोन किया, लेकिन युवक ने उसका फोन नहीं उठाया। जिसके बाद वह रात 11 बजे प्रेमी के घर पहुंच गई। वहीं अभिषेक का पूरा परिवार कहीं बाहर गया हुआ था। इस बीच दोनों के बीच काफी विवाद हुआ। बबीता अभिषेक के साथ रहना चाहती थी। लेकिन अभिषेक ने उसे अपने साथ रखने से इंकार कर दिया और शादी करने से भी मना कर दिया।

परिजनों ने युवक पर लगाए गंभीर आरोप
बबीता अपने साथ जहर भी लेकर आई थी। शादी के लिए इंकार करने पर प्रेमिका ने जहर खा लिया और वहीं पर बेहोश होकर गिर पड़ी। अभिषेक को लगा कि वह मजाक कर रही है तो सच्चाई जानने के लिए उसने भी जहर की पुड़िया उठाकर चाट ली। जिसके बाद दोनों को संयुक्त जिला अस्पताल गाजियाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। वहां पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। प्रेमिका की मौत की खबर मिलते ही युवक नजर बता कर अस्पताल से फरार हो गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद मृतका बबीता के परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों का आरोप है कि अभिषेक ने बबीता को जहर दिया है। आरोप है कि शादी का झांसा देकर युवक बबीता का शारीरिक शोषण कर काफी पैसे भी ऐंठ चुका है।

महिला का पति से भी चल रहा था विवाद
फिलहाल पुलिस ने अभिषेक को हिरासत में ले लिया है। उससे मामले की पूछताछ की जा रही है। वहीं पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बबीता का उसके पति और ससुराल वालों से भी विवाद चल रहा था। बबीता ने बताया था कि 1993 में हापुड़ निवासी दिनेश से उसकी शादी हुई थी। इस संबंध में बबीता ने फरवरी 2022 में कोतवाली में एप्लीकेशन देते हुए कहा था कि उसके ससुराल वाले दहेज के लिए उसको परेशान कर रहे हैं। बबीता ने आरोप लगाते हुए कहा था कि ससुराल वालों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया है।

गाजियाबाद: कमरे में पति की नग्न लाश तो आगंन में पड़ी मिली पत्नी, शव को इस हालत में देख पुलिस को है ऐसी आशंका

Share this article
click me!