महिला ने नाम बदल कर 3 बार की शादी, एक बार मुस्लिम तो 2 बार बनीं हिंदू, जानिए क्यों तीसरे पति ने दी दर्दनाक मौत

Published : Dec 29, 2022, 11:48 AM IST
महिला ने नाम बदल कर 3 बार की शादी, एक बार मुस्लिम तो 2 बार बनीं हिंदू, जानिए क्यों तीसरे पति ने दी दर्दनाक मौत

सार

यूपी के गाजियाबाद में महिला के तीसरे पति ने उसकी चाकू घोंप कर बेरहमी से हत्या कर दी। साल 2019 में मृतका ने तीसरी शादी की थी। आरोपी ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद भी वह अपने दूसरे पति से संबंध रखती थी। 

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के सिद्धार्थ विहार के वृंदावन एन्क्लेव में 25 दिसंबर को एक 35 वर्षीय महिला भव्या शर्मा की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने अब इस मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, महिला की उसके ही पति विनोद शर्मा ने चाकू घोंपकर हत्या की थी। हालांकि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मृतका भव्या ने विनोद से तीसरी शादी की थी। विनोद ने पुलिस को बताया कि वह उसके साथ रहने के बाद भी दूसरे पति अनीश के साथ भी रिश्ते रखती थी। विनोद ने 24 दिसंबर को वीडियो कॉल पर भव्या को अनीश के साथ देख लिया था। जिसके बाद उसने साजिश के तहत पत्नी की हत्या कर दी। इस दौरान आरोपी पुलिस को गुमराह करने के लिए झूठ बोलता रहा और कहता रहा ज्यादा शराब पीने से भव्या की मौत हुई है।

साजिश के तहत की पत्नी की हत्या
एसीपी अंशु जैन मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी विनोद को शक था कि भव्या के दूसरे पति अनीश से रिश्ते हैं। भव्या आयुर्वेदिक दवाओं की सप्लाई चेन से जुड़ी थी। जिस कारण वह काम के सिलसिले में अक्सर इंदौर और जबलपुर जाती थी। 24 दिसंबर को जब भव्या बाहर गई तो विनोद ने उसे वीडियो कॉल किया था। जिसमें उसे अनीश भी उसके साथ नजर आया। विनोद ने पुलिस को बताया कि अनीश ने उसे गाजियाबाद छोड़ने की धमकी दी। अनीश ने कहा था कि वह उसे मार देगा। तभी उसने हत्या की साजिश रच डाली। एसीपी ने बताया कि विनोद कोई काम नहीं करता था। भव्या की कमाई से घर का खर्च चल रहा था। बता दें कि मृतका के भाई टीपू ने विनोद के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। 

हत्या के दौरान बेटे को भेजा बाहर
विनोद ने पुलिस को बताया कि वह और भव्या अक्सर शराब पीते थे। 25 दिसंबर को भव्या घर वापस लौटी थी। जिसके बाद दोनों सुबह ही शराब पीने बैठ गए थे। आरोपी विनोद खुद कम और भव्या को ज्यादा शराब पिला रहा था। शाम तक भव्या नशे में हो गई। इस दौरान उनका बेटा आदिल घर में मौजूद था। जिस पर विनोद ने आदिल को पैसे देकर बाजार से खिलौना लाने के लिए भेज दिया। बच्चे के बाहर जाते ही उसने पत्नी के पेट में चाकू घोंप दिया। आरोपी ने भव्या की ऑपरेशन वाली जगह पर चाकू मारा। जिससे कि पुलिस ऑपरेशन का निशान समझे। वहीं जब आदिल ने मां के बारे में पूछा तो विनोद ने उससे कहा कि मां सो रही है। इसके बाद आरोपी ने खून से सने कपड़े बदल दिए और बिस्तर से खून साफ कर दिया। 

साल 2019 में की थी तीसरी शादी
फिलहाल पुलिस ने हत्या में उपयोग किए जाने वाले चाकू को बरामद कर लिया है। भव्या बिहार के सीतामढ़ी में मुस्लिम परिवार से थी। उसका नाम बेबी था। उसने तीन शादी की थीं और तीनों प्रेम विवाह थे। भव्या उर्फ बेबी ने दो शादी हिंदू और एक शादी मुस्लिम से की थी। वहीं मृतका ने हर शादी के बाद अपना नाम बदला। पहली शादी के बाद उसने अपना नाम अंजली, दूसरी शादी के बाद अफसाना और तीसरी शादी के बाद वह भव्या बन गई। पहली शादी योगेंद्र, दूसरी शादी अनीश और तीसरी शादी विनोद से की थी। पहली और दूसरी शादी से दो बच्चे निहाल और आदिल थे। वहीं भव्या ने विनोद से तीसरी शादी साल 2019 में की थी। दोनों के कोई बच्चा नहीं था।

महंत मार्तंड को मिली सिर कलम की धमकी, पत्र भेज कहा- 'अल्लाह का बंदा करेगा जमींदोज, जल्द मिटने वाला है तू'

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश के लखनऊ-कानपुर, आगरा-मेरठ से गोंडा तक तपती गर्मी, राहत के आसार कम
UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ से प्रयागराज तक गर्मी का कहर, जानें 10 प्रमुख जिलों का मौसम