भांजे ने मामी के साथ इस घिनौनी घटना को दिया अंजाम, पति से बयां किया दर्द तो मिला ऐसा जवाब

Published : Jun 03, 2022, 03:47 PM ISTUpdated : Jun 03, 2022, 03:49 PM IST
 भांजे ने मामी के साथ इस घिनौनी घटना को दिया अंजाम, पति से बयां किया दर्द तो मिला ऐसा जवाब

सार

यूपी के गाजियाबाद में तीन तलाक का एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है. साहिबाबाद थाना क्षेत्र में एक महिला के नहाने का वीडियो बनाकर भांजे ने उसे ब्लैकमेल किया है।  

गाज़ियाबाद: यूपी के यूपी के गाजियाबाद में तीन तलाक का एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। साहिबाबाद थाना क्षेत्र में एक महिला का नहाने का वीडियो बनाकर भांजे ने उसे ब्लैकमेल कर रेप करता रहा। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर जब महिला ने इसकी शिकायत अपने पति से की तो उसे तीन तलाक दे दिया। 

पीड़ित महिला ने बताई आपबीती
दरअसल, पीड़ित महिला का कहना है कि "उसके भांजे द्वारा उसकी नहाते हुए की वीडियो बना ली गई थी। जिसको लेकर वह लगातार टॉर्चर कर उसेक साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा।  साथ ही पीड़ित महिला ने यह भी बताया कि भांजा आबिद ने वीडियो वायरल करने के नाम पर खुद तो संबंध बनाता ही था साथ ही जबरन अपने दोस्तों के साथ भी संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता था।"

9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
जानकारी के मुताबिक पता चला है कि पीड़िता का निकाह 2006 में शहीद नगर निवासी संग हुआ था। पीड़िता का कहना है कि उसके पति द्वारा और उसके परिवार वालों के द्वारा लगातार उसे प्रताड़ित किया जाता रहा है,  पीड़िता ने बताया कि मुझे  और लोगों के साथ संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया गया, जब पीड़िता ने संबंध बनाने से मना कर दिया तो उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। अब पीड़ित महिला न्याय के लिए साहिबाबाद थाने के चक्कर लगा रही है. महिला का कहना है कि पुलिस द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। हालांकि इस पूरे मामले में पुलिस द्वारा 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

भांजा मामी को देता था धमकी
जानकारी के अनुसार भांजे ने मामी को धमकी भी दी और कहा कि अगर उसने किसी को भी ये बात बताई तो वह उसका वीडियो वायरल कर देगी। बदनामी के डर से महिला काफी दिनों तक चुप रही और पति से सिफारिश करती रही पर बाद में पीड़िता ने काफी हिम्मत करके अपने पति और भांजे के खिलाफ एक्शन लेने की ठानी है।

मामूली विवाद के बाद प्रेमी ने बिस्तर पर ही कुल्हाड़ी से काटी प्रेमिका की गर्दन, पड़ोसियों ने किया बड़ा खुलासा

बरेली में ससुर ने दामाद के लिए कोर्ट से मांगी ऐसी सज़ा, जानकर आप भी रह जायेंगे भौचक्के

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP में Heatwave का कहर! बच्चों को बचाने के लिए योगी सरकार ने उठाया बड़ा कदम
PM Modi Varanasi Visit: काशी में ‘जन आक्रोश महिला सम्मेलन’, 6322 करोड़ की योजनाएं और नई अमृत भारत ट्रेनों की सौगात