झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन लगाने के बाद बच्ची की मौत

Published : Nov 30, 2019, 04:04 PM IST
झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन लगाने के बाद बच्ची की मौत

सार

फतपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक उमेश सिंह ने बताया कि राम कुमार बिंद अपनी नौ वर्षीय बेटी रोशनी को बुखार होने के बाद शुक्रवार शाम गीता नगर स्थित एक निजी चिकित्सा केंद्र में ले गए  

प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर क्षेत्र में कथित रूप से एक झोला छाप चिकित्सक की लापरवाही से एक बच्ची की मौत हो गयी। फतपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक उमेश सिंह ने बताया कि राम कुमार बिंद अपनी नौ वर्षीय बेटी रोशनी को बुखार होने के बाद शुक्रवार शाम गीता नगर स्थित एक निजी चिकित्सा केंद्र में ले गए।

उन्होंने बताया कि चिकित्सा केंद्र में कथित रूप से एक झोला छाप डॉक्टर ने बच्ची को दो इंजेक्शन लगाये, जिसके कुछ देर बाद उसकी मौत हो गयी।

सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। उसकी रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारण के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(प्रतिकात्मक फोटो)

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Sports College Admission 2026: 518 सीटों के लिए 2600 आवेदन, युवाओं में खेल करियर का बढ़ा क्रेज
मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल