ऑब्जर्वेशन सेंटर में रह रहीं किशोरी हुई गर्भवती, हालत बिगड़ने के बाद सुरक्षागार्ड का कारनामा आया सामने

Published : May 30, 2022, 12:20 PM IST
ऑब्जर्वेशन सेंटर में रह रहीं किशोरी हुई गर्भवती, हालत बिगड़ने के बाद सुरक्षागार्ड का कारनामा आया सामने

सार

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि गाजियाबाद के राजकीय संप्रेक्षण गृह में रह ऱही किशोरी की अचानक तबीयत खराब हुई, जिसके बाद उसे गाजियाबाद के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उन्होंने बताया कि जब किशोरी की चिकित्सा जांच कराई गई तो पता चला कि वह गर्भवती है।

नोएडा: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में तेजी के साथ बढ़ रहे रेप (rape) के मामलों के बीच यूपी पुलिस (UP Police) भी पूरी तरह से सक्रियता दिखाते हुए आरोपियों की धड़पकड़ करती हुई नजर आ रही है। इसी से जुड़ा हुआ एक मामला यूपी के नोएडा (Noida) से सामने आया। जहां अपार्टमेंट में काम करने वाली किशोरी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म जैसी वारदात को अंजाम देने वाले एक सुरक्षा गार्ड (Security guard) को रविवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया। 

संप्रेक्षण गृह में बिगड़ी थी किशोरी की हालत
अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि गाजियाबाद के राजकीय संप्रेक्षण गृह में रह ऱही किशोरी की अचानक तबीयत खराब हुई, जिसके बाद उसे गाजियाबाद के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उन्होंने बताया कि जब किशोरी की चिकित्सा जांच कराई गई तो पता चला कि वह गर्भवती है। किशोरी ने पुलिस के समक्ष दिए बयान में बताया कि वह जिस सोसाइटी में काम करती थी, वहां के सुरक्षा गार्ड नीरज ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। 

चोरी को आरोप में गिरफ्तार हुई थी युवती
अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने बताया कि 128 स्थित एक सोसाइटी में काम करने वाली किशोरी और उसकी मां को मकान मालिक की शिकायत पर चोरी के आरोप में पुलिस ने कुछ दिन पूर्व गिरफ्तार किया था। सिंह ने बताया कि पुलिस ने किशोरी के बयान के आधार पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर रविवार को आरोपी नीरज शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मामले की जांच की जा रही है। 

पत्नी को 12 लाख रुपए में हैवानों के सामने परोसा, होटल में 10 दिन तक करते रहे हैवानियात
देर रात घर में नाबालिग बेटी को अकेले पाकर पिता ने किया दुष्कर्म, 15 दिन बाद मां ने दर्ज कराया मुकदमा
दुष्कर्म के बाद नाबालिक को अपने साथ ले जा रहा था युवक... लड़की की इस युक्ति से पहुंचा सीधा जेल
अपहरण करके नाबालिग बच्ची के साथ किया था दुष्कर्म, दस साल बाद इस सजा के ऐलान के साथ कोर्ट से मिला न्याय

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

राहुल गांधी के गढ़ से अखिलेश यादव ने फूंका 2027 का चुनावी बिगुल, आखिर रायबरेली को ही क्यों चुना?
बहू बेकसूर या कोई और खेल? कानपुर के दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटे की एंट्री से पुलिस भी हैरान