देर रात से लापता बच्ची की दुष्कर्म के बाद हुई हत्या, मक्के के खेत में पड़ा मिला मासूम का शव

Published : May 19, 2022, 12:18 PM IST
देर रात से लापता बच्ची की दुष्कर्म के बाद हुई हत्या, मक्के के खेत में पड़ा मिला मासूम का शव

सार

कन्नौज के सौरिख थाना क्षेत्र में आठ वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है। परिजनों ने आरोप लगाया कि दुष्कर्म कर बच्ची की हत्या कर दी गई। इस हादसे की सूचना मिलते ही जिले के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी है।

कन्नौज: उत्तर प्रदेश में रोजाना दुष्कर्म की घटनाएं सामने आती दिख रही है। अक्सर हैवानों की दरिंदगी का शिकार हो रही मासूम बच्चियां, महिलाएं यहां तक की नाबालिग भी शिकार हो रही है। ऐसी ही एक मामला सामने आया है कन्नौज जिले के सौरिख थाना क्षेत्र से। जहां पर एक बालिका के साथ दुष्कर्म कर मौत के घाट उतार दिया। इस वारदात के बाद से इलाके में सनसनी फैल गयी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

सुबह होते ही तलाश में जुटे परिजन
बुधवार की रात से लापता बालिका का शव गुरुवार की सुबह मक्के के खेत में पड़ा मिला है। जिसकी वजह से गांव समेत आसपास की जगहों में भी सनसनी फैल गई है। मृतक व पीड़ित बालिका के परिजनों ने दुष्कर्म कर हत्या का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार सौरिख के अरूहो गांव निवासी किसान की आठ साल की बेटी बुधवार की रात को लापता हो गई थी। सुबह होते ही गुरुवार को बेटी की तलाश में परिजन लग गए।

कुछ किसानों ने खेत में देखा शव
सुबह होते ही गुरुवार को बालिका गायब होने पर परिजनों ने तलाश करना शुरू किया। इस दौरान कुछ किसानों ने गांव के बाहर मक्के के खेत में बालिका का शव देखा। वहीं परिजनों ने बालिका को अगवा कर दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है। इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि जांच चल रही है। स्थानीय लोगों से पूछताछ व घटनास्थल से मिले सुराग के आधार पर दावा किया जा रहा है कि आरोपी को जल्दी ही गिरफ्तार किया जाएगा।

मेरठ के इन हाईटेक कैमरों से अपराधियों का बचना होगा मुश्किल, जानिए क्या है खासियत

काशी विश्वनाथ पर अभद्र टिपण्णी करने वाले युवक को पड़ा भारी, वायरल वीडियो के बाद वाराणसी में दर्ज हुई FIR

ज्ञानवापी केसः सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा फाइनल रिपोर्ट के 7 बड़े दावे

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

इंडिगो फ्लाइट लेट, फिर कैंसल! 5 घंटे की टेंशन ने छीन ली जान, अस्पताल में तोड़ा दम
CM योगी ने जनता दर्शन में सुनीं फरियादें, आर्थिक मदद व शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश