गोरखपुर: भाजपा सांसद रवि किशन को लगा करोड़ों का चूना, उधार देना पड़ गया भारी

Published : Sep 28, 2022, 01:37 PM ISTUpdated : Sep 28, 2022, 02:17 PM IST
गोरखपुर: भाजपा सांसद रवि किशन को लगा करोड़ों का चूना, उधार देना पड़ गया भारी

सार

गोरखपुर सांसद रवि किशन ने दस साल पहले मुंबई के एक व्यापारी को 3.25 करोड़ रुपये उधार दिए थे। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर व्यापारी आनाकानी कर रहा है। वहीं व्यापारी ने जो चेक दिए थे वह भी बाउंस हो गए हैं। 

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के जिले गोरखपुर से सांसद और फिल्म अभिनेता रवि किशन ठगी का शिकार हो गए हैं। मुंबई के एक व्यापारी ने उनसे करोड़ों रुपये हड़प लिए हैं। सांसद ने मामले की शिकायत दर्ज करवाई है। बताया जा रहा है कि रवि किशन ने करीब दस साल पहले व्यापारी को 3.25 करोड़ रुपये उधार दिए थे। जब सासंद ने रुपए वापस करने का दबाव बनाया तो व्यापारी ने उन्हें चेक थमा दिया, जो कि बाउंस हो गया। वहीं सांसद की शिकायत के बाद कैंट पुलिस ने मुबंई के व्यापारी जैन जितेंद्र रमेश के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरूकर दी है। 

सांसाद रवि किशन हुए धोखाधड़ी का शिकार
बता दें कि सांसद रवि किशन ने इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें लिखा हुआ था कि साल 2012 में ईस्ट मुंबई के कमला पाली बिल्डिंग में रहने वाले जैन जितेंद्र रमेश को 3.25 करोड़ रुपये दिए गए थे। जब उनसे रुपये वापस मांगे गए तो जितेंद्र रमेश आनाकानी करने लगे। इसके बाद जब दबाव बनाया गया तो व्यापारी ने 34-34 लाख रुपये के 12 चेक दे दिए। बताया गया कि यह चेक मुंबई के विले पार्ले, पीएम रोड स्थित टीजेएचडी सहकारी बैंक लिमिटेड के थे। इसके बाद 7 दिसंबर 2021 को जब 34 लाख रुपये का चेक एसबीआई की बैंक रोड स्थित शाखा में जमा कराया गया। लेकिन बैंक अकाउंट में रुपये नहीं आए। 

पुलिस कर रही मामले की जांच
वहीं 16 फरवरी 2022 को बैंक अधिकारियों ने पत्र लिखकर जानकारी दी कि जिस बैंक अकाउंट का चेक दिया गया था, उसमें रुपये नहीं है। जिस कारण चेक बाउंस हो गया। जब इस सिलसिले में व्यापारी जैन जितेंद्र रमेश से बात की गई तो उनकी तरफ से कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। चेक बाउंस होने के बाद से वह लगातार अपने रुपये वापस मांग रहे हैं। लेकिन व्यापारी रुपये देने के लिए तैयार नहीं है। सांसद रवि किशन के अनुसार, व्यापारी की वजह से वह मानसिक रूप से परेशान है और आर्थिक उत्पीड़न का शिकार हुए हैं। प्रभारी निरीक्षक थाना कैंट शशिभूषण राय ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की कार्रवाई की जा रही है। 

गोरखपुर में घर से 200 मीटर दूर नाबालिग का 4 युवकों ने किया किडनैप, गांव से बाहर ले जाकर की ऐसी हरकतें

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP News: पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाह पर योगी सरकार का बयान, कहा- पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध
Today Weather in Lucknow: नोएडा-लखनऊ में बारिश, आगरा में हीट का अटैक! यूपी के इन 5 शहरों में मौसम ने ली करवट