भयंकर शादियांः कौन कहता है लड़कियों को गुस्सा नहीं आता, इस दुल्हन ने तो गजब कर डाला..

Published : Jun 09, 2022, 09:00 AM IST
भयंकर शादियांः कौन कहता है लड़कियों को गुस्सा नहीं आता, इस दुल्हन ने तो गजब कर डाला..

सार

शादी टूटने की वजह वैसे तो दूल्हा-दुल्हन के बीच मनमुटाव, दहेज की मांग या फिर लड़का-लड़की में किसी न किसी कमी को माना जाता है, लेकिन कई बार इसकी वजह कुछ और ही होती है। कुछ महीनों पहले गोरखपुर के एक गांव में एक ऐसा मामला सामने आया, जहां शादी टूटने की वजह बेहद अजीबोगरीब है।   

Tragic Wedding: शादी जैसा रिश्ता वैसे तो जन्म-जन्मांतर का होता है, लेकिन कई बार ये रिश्ता अंजाम तक पहुंचने से पहले ही टूट जाता है। शादी टूटने की वजह वैसे तो दूल्हा-दुल्हन के बीच मनमुटाव, दहेज की मांग या फिर लड़का-लड़की में किसी न किसी कमी को माना जाता है, लेकिन कई बार इसकी वजह कुछ और ही होती है। Asianet News ने शादियों को लेकर एक सीरीज 'भयंकर शादियां' शुरू की है। इसमें हम उन शादियों के बारे में बात करेंगे, जिनका अंजाम बेहद बुरा या फिर चौंकाने वाला रहा। इस सीरीज की दसवीं कड़ी में कुछ महीनों पहले गोरखपुर के एक गांव में हुए एक ऐसे ही केस के बारे में बता रहे हैं। 

बरात पहुंचते ही जमकर हुई आवाभगत : 
ये वाकया उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के एक गांव का है। गुलरिहा क्षेत्र के करमौरा गांव की लड़की की शादी पास ही के दूसरे गांव खुटहन खास के एक लड़के से तय हुई थी। शादी वाले दिन धूमधाम से डीजे की धुन पर नाचते-गाते बरात गांव पहुंचीं, जहां दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे और बरातियों का जमकर स्वागत किया। गेट पर ही बरातियों को पहले तिलक लगाया गया और बाद में माला पहनाकर स्वागत हुआ। 

धूमधाम से हुई द्वारचार और जयमाला की रस्म : 
बरातियों के स्वागत सत्कार के बाद द्वार चार की रस्म पूरी हुई। इसके बाद दोनों पक्षों ने जयमाला का कार्यक्रम करने का फैसला किया। जयमाल के लिए दूल्हा स्टेज पर पहुंचा। कुछ ही देर में दुल्हन को भी उसकी सहेलियां और रिश्तेदार धीरे-धीरे स्टेज की तरफ लाते हुए दिखे। दुल्हन स्टेज पर पहुंचीं तो पंडित जी ने मंत्रोच्चार के साथ दोनों को जयमाला पहनाने को कहा। 

आखिर ऐसा क्या देख लिया की भड़क गई दुल्हन?
जयमाला के बाद दूल्हा पक्ष की ओर से लाया गया डाल का सामान दुल्हन के घर पहुंचाया गया। दुल्हन पक्ष के लोगों ने जब डाल का सामान खोल कर देखा तो उनके पैरों तले मानों जमीन खिसक गई। दरसअल वर पक्ष की ओर से दुल्हन के लिए जो गहने और कपड़े लाए गए थे वो न तो दुल्हन को पसंद आए  और ना ही उसके परिवार वालों को। 

भयंकर शादियांः वरमाला के बाद इतनी खफा क्यों हो गई दुल्हन, दूल्हे की कर दी घनघोर बेइज्जती

बात इतनी बढ़ी की दुल्हन ने कर दिया शादी से इनकार : 
जब लड़की पक्ष के लोगों ने इस बारे में दूल्हे पक्ष के लोगों से बात की तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। धीरे-धीरे बात इतनी बढ़ गई कि इस विवाद में दुल्हन भी कूद पड़ी और उसने शादी से ही साफ मना कर दिया। जब दुल्हन ने कहा कि वो ये शादी नहीं करेगी तो दोनों पक्षों के लोग उसे समझाने लगे। हालांकि, दुल्हन ने फैसला कर लिया था कि वो अब किसी कीमत पर शादी नहीं करेगी। 

बिना दुल्हन के ही लौट गई बरात : 
काफी समझाइश के बाद भी दुल्हन अपने फैसले पर टस से मस होने को तैयार नहीं थी। ऐसे में दूल्हे को बिना दुल्हन के ही बरात लेकर लौटना पड़ा। वहीं दुल्हन पक्ष के कुछ रिश्तेदारों का कहना था कि लड़की को तो शुरू से ही लड़का पसंद नहीं था। घरवालों के दबाव के चलते उसने शादी के लिए हां की थी, लेकिन जब दूल्हेवालों ने डाल का सामान भी ठीक से नहीं दिया तो वो बिदक गई और शादी से ही इनकार कर दिया। इस तरह ये शादी होते-होते रह गई। 

ये भी पढ़ें : 

भयंकर शादियांः बड़े अरमानों से नई कार में पापा ने लाडली को किया था विदा, ससुराल की चौखट तक ना पहुंच सकी दुल्हन

भयंकर शादियां: कभी लड्डू की वजह से शादी टूटती देखी है, यहां तो यही हुआ...

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP: बुंदेलखंड के 6 जिलों में मिलेट्स प्रोसेसिंग प्लांट तैयार,अगले साल से किसानों को मिलेगा फायदा
योगी सरकार की कड़ी कार्रवाई: उत्तर प्रदेश में अवैध शराब माफिया पर बड़ा प्रहार, लाखों लीटर शराब जब्त