भूमि विवाद की कोर्ट से तारीख देखकर लौट रहे था रिटायर्ड फौजी, पीछे से गोली मारकर बाइक सवार हुए फरार

Published : Jul 05, 2022, 02:12 PM ISTUpdated : Jul 05, 2022, 03:09 PM IST
भूमि विवाद की कोर्ट से तारीख देखकर लौट रहे था रिटायर्ड फौजी, पीछे से गोली मारकर बाइक सवार हुए फरार

सार

यूपी के गोरखपुर जिले में जमीनी विवाद को लेकर कोर्ट से तारीख देखकर एक रिटायर्ड फौजी लौट रहे थे। इस दौरान पीछे से बाइक सवारों ने गोली मारी और फरार हो गए। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन डॉक्टरों की मौजूदगी न होने पर इस पर भी कार्रवाई होगी।

रजत भट्ट
गोरखपुर:
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की दोबारा वापसी के बाद सख्त कानून की व्यवस्था के बीच अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार इस प्रकार की घटनाएं देखने को मिल रही है। राज्य के हर जिले में लगातार माफियाओं के ऊपर शिकंजा कसने का कार्य प्रशासन की तरफ से किया जा रहा है। वहीं माफियाओं को चिन्हित कर उनके ऊपर कार्यवाही की जा रही है। जिले में सोमवार की शाम एक रिटायर्ड फौजी अपनी जमीनी विवाद की तारीख देखकर कोर्ट से लौट रहे थे। तभी कुछ हमलावरों ने उन्हें पीछे से गोली मारी, जहां गोली उनके कंधे को छू के निकल गई। उसके बाद वह अपनी स्कूटी से गिर गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को पहुंचाया अस्पताल
जानकारी के अनुसार रिटायर्ड फौजी राधेश्याम मौर्य गोला इलाके के बरहज गांव के निवासी हैं। राधेश्याम करीब (72)साल के हैं और सेना से रिटायर्ड है। ऐसा बताया जा रहा है कि राधेश्याम मौर्य का उनके गांव में उनकी जमीन का विवाद गांव के किसी व्यक्ति से चल रहा हैं। इसी मामले में राधेश्याम सोमवार कोर्ट से इस मामले की तारीख देख कर लौट रहे थे। तभी वह भर्रोह पुलिया के पास पहुंचे थे। जहां पर पीछे से दो बाइक सवारों ने तमंचे से उन्हें गोली मारी जो गोली उनके कंधे को छूते हुए निकल गई। वह नीचे गिर गए जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।

घायल के अस्पताल पहुंचने पर नहीं मिले डॉक्टर
मौके पर जब घायल को लेकर पुलिस गोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची तो डॉक्टर वहां मौजूद नहीं थे। पुलिस ने घायल को लेकर करीब 1 घंटे तक वहां इंतजार किया। लेकिन डॉक्टर नहीं मिले। बाद में फार्मासिस्ट ने हीं घायल को पट्टी  कराकर जिला अस्पताल भेजा। सीओ ने इसकी जानकारी एसडीएम को दी। एसडीएम रोहित कुमार मौर्य ने कहा की अस्पताल में डॉक्टर ना मिलने की इस मामले में हुई लापरवाही के कारण सीओ के रिपोर्ट पर सीएमओ और सीएम को पत्र भेजा जाएगा। वहीं सीओ जगतराम कनौजिया ने बताया कि इस मामले में अभी पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई को आगे बढ़ाएगी।

दंपत्ति की अश्लीलता के बाद बाइक स्टंट का वीडियो वायरल, नियमों की उड़ाई जा रही धज्जियां, प्रशासन पर उठ रहे सवाल

कानपुर हिंसा मामले में क्राउड फंडिंग के आरोपी बिल्डर हाजी वसी गिरफ्तार, दो दिन पहले बेटा हुआ था अरेस्ट

योगी सरकार बेटियों की शादी के लिए देगी 51000, जानिए किसे मिलेगा इस योजना का लाभ

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ से वाराणसी तक झुलसाती गर्मी का कहर, जानिए अपने शहर का ताजा हाल
लखनऊ अग्निकांड से देशभर में हड़कंप: सामने आया गोरखपुर से भोपाल तक का डरावना सच