आज के दिन यहां गाय के पैरों तले मरने तक रौंदे जाते हैं सूअर,ये है अनूठी परंपरा

Published : Nov 15, 2020, 04:09 PM IST
आज के दिन यहां गाय के पैरों तले मरने तक रौंदे जाते हैं सूअर,ये है अनूठी परंपरा

सार

श्रीकृष्ण ने आदेश देकर गायों से उसका वध कराया था। इसी को लेकर बछड़े को जन्म देने वाली गाय और नर सूअर के बीच लड़ाई की यह प्राचीन परंपरा अभी तक जीवंत है। सूअर के मरने के बाद ही यह आयोजन खत्म होता है। पाश्चात्य संस्कृति और आधुनिकता की बयार के बीच ऐसे आयोजन जीवंत भारतीय संस्कृति के उजले पक्ष का परिचायक है।

कानपुर (Uttar Pradesh) । दीपावली के दूसरे दिन मतलब आज गोवर्धन पूजा की जा रही है। ये पूजा कई स्थानों पर अनूठे तरीके से की जा रही है। इनमें घाटमपुर भी शामिल हैं। जहां गाय के पैरों तले सूअर को रौंदा जाता है। यह सिलसिला तबतक जारी रहता है, जबतक सूअर की मौत नहीं हो जाती है। इस खेल के प्रारंभ से अंत तक युवा और बच्चों को शोर रहता है और फिर वो ग्वाल बाले बनकर दिवारी नृत्य करके खुशियां मनाते हैं। 

इन गांवों में निभाई जा रही ये परंपरा
बताते चले कि 20 से अधिक गांवों में बीते कई दशकों से इस परंपरा का निर्वहन हो रहा है। जहांगीराबाद, दुरौली, बिरहर, शाहपुर के अलावा यमुना तटवर्ती क्षेत्र के करीब दो दर्जन गांवों में गोवर्धन पूजा व भैया दूज के दिन मेलों में गाय-सूअर की लड़ाई का आयोजन होता है। इसे देखने के लिए पड़ोस के हमीरपुर व फतेहपुर जिले के गांवों के लोग बड़ी संख्या में आते हैं। हालांकि पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव तले कई गांवों में यह परंपरा अब खात्मे की ओर है।

ऐसे मनाई जाती है परंपरा
गोवर्धन पूजा के दिन आसुरी शक्ति के प्रतीक सूअर को सजी-धजी गाय पैरों तले रौंदती है। आयोजन के दौरान ग्वालों का रूप धरे युवा ढोल की थाप उछल-उछल कर दिवारी नृत्य करते हैं। गांवों में यह परंपरा सदियों से प्रचलित है। दो दशक पहले तक करीब-करीब हर गांव में रहुनिया (गोचर की भूमि) के नाम से विख्यात मैदान पर लगने वाले मेले में सूअर वध का आयोजन होता था। 

ये है मान्यता
श्रीकृष्ण ने आदेश देकर गायों से उसका वध कराया था। इसी को लेकर बछड़े को जन्म देने वाली गाय और नर सूअर के बीच लड़ाई की यह प्राचीन परंपरा अभी तक जीवंत है। सूअर के मरने के बाद ही यह आयोजन खत्म होता है। पाश्चात्य संस्कृति और आधुनिकता की बयार के बीच ऐसे आयोजन जीवंत भारतीय संस्कृति के उजले पक्ष का परिचायक है।

(प्रतीकात्मक फोटो)

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

उत्तर प्रदेश बना ग्लोबल निवेशकों की पहली पसंद, योगी सरकार की नीतियों से बढ़ा अंतरराष्ट्रीय भरोसा
ग्रामीण आजीविका मिशन: मीरजापुर की सुशीला देवी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल