राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा- अगर कर लें ये काम तो नहीं पड़ेगी आयुष्मान योजना की जरुरत

Published : Sep 04, 2019, 02:10 PM IST
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा- अगर कर लें ये काम तो नहीं पड़ेगी आयुष्मान योजना की जरुरत

सार

आचार्य नरेंद्र देव यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर के 21वें दीक्षांत समारोह मे बुधवार को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने छात्र-छात्राओं को सलाह दी कि वे जो शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं उसे अपने घर व गांवों की हालात को सुधारने मे लगाएं।

अयोध्या. आचार्य नरेंद्र देव यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर के 21वें दीक्षांत समारोह मे बुधवार को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने छात्र-छात्राओं को सलाह दी कि वे जो शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं उसे अपने घर व गांवों की हालात को सुधारने मे लगाएं। होम साइंस व कृषि शिक्षा के पाठ्यक्रमों में कुपोषित बच्चों व गर्भवती महिलाओं को पोषित भोजन कैसे बनना चाहिए इसे भी जोड़ना होगा। अगर कृषि विज्ञानी अपनी शिक्षा को परिवार, गांव व समाज के विकास में लागू करे तो घर व समाज स्वस्थ रहेगा और आयुष्मान योजना की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।

राज्यपाल ने कहा, यूनिवर्सिटी समाज उत्थान को पाठ्यक्रम से जोड़ें। पीएम मोदी कई योजनाएं ला रहें हैं, ताकि स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सके। इस समय कुपोषण के कारण हर परिवार पर औसत 35 हजार रुपए दवा में खर्च हो जाता है। मैंने निर्देश दिया है कि प्रदेश की सभी यूनिवर्सिटी व इससे सम्बद्ध कॉलेज गांव गोद लें और वहां कुपोषण दूर करने, खेती व पशुपालन सहित कृषि के विकास की हाई टेक योजनाओं को लागू करने में सहयोग करें। 

समारोह मे वीसी जीत सिंह संधू ने यूनिवर्सिटी की योजनाओं की चर्चा की। इस दौरान राज्यपाल ने यूनिवर्सिटी के 23 प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को गोल्ड मेडल प्रदान किया।

क्या है आयुष्मान योजना
मोदी केयर के नाम से मशहूर आयुष्मान भारत योजना (ABY) के तहत देश के 10 करोड़ परिवारों या 50 करोड़ लोगों को सालाना 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा का प्रबंध है। ABY को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) भी कहा जाता है। यह वास्तव में देश के गरीब लोगों के लिए हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Kanpur-Lucknow Expressway: टोल वसूली रुकी, घटिया काम पर NHAI का बड़ा एक्शन-कई अफसर नपे
Tamil Nadu Express Horror: ट्रेन की जनरल बोगी में मिला ऐसा ट्रॉली बैग, खोलते ही उड़ गए होश