विधायक अदिति सिंह पर दादी ने लगाया गंभीर आरोप, कहा- धमका कर संपत्ति से बेदखल करना चाहती हैं पोती और बहू

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में कांग्रेस विधायक अदिति सिंह की वृद्ध दादी के एक लेटर से हड़कंप मच गया है। 85 वर्षीय दादी ने अदिति सिंह और अपनी बहू पर डराने-धमकाने का आरोप लगाया है।

Asianet News Hindi | Published : Aug 26, 2020 3:39 PM IST / Updated: Aug 26 2020, 09:10 PM IST

रायबरेली(Uttar Pradesh). उत्तर प्रदेश के रायबरेली में कांग्रेस विधायक अदिति सिंह की वृद्ध दादी के एक लेटर से हड़कंप मच गया है। 85 वर्षीय दादी ने अदिति सिंह और अपनी बहू पर डराने-धमकाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि ये लोग डराकर संपत्ति से बेदखल करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने अपने दूसरे बेटे कमलेश और अपने लिए सुरक्षा की गुहार लगाई है।

रायबरेली सदर के पूर्व विधायक स्वर्गीय अखिलेश सिंह की मां कमला सिंह ने अपनी पोती और रायबरेली सदर सीट से विधायक अदिति सिंह,उनकी मां और छोटी बहन पर गम्भीर आरोप लगाए हैं। अदिति सिंह की दादी ने अपनी पोती और अपनी बहू पर धमकाने और जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। डीएम रायबरेली को दिए गए एक शिकायती पत्र के वायरल होने के बाद यह पूरा मामला सामने आया है।

Latest Videos

सुरक्षा की लगाई गुहार 
अदिति सिंह की दादी 85 वर्षीय कमला सिंह ने आरोप लगाया है कि विधायक अदिति सिंह ने अपनी मां के साथ उनके घर में घुसकर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने कहा है कि वह जमीन हड़पने के इरादे से लगातार उनको परेशान कर रही हैं। विधायक अदिति की ऊंची पहुंच और पकड़ को देखते हुए उन्होंने अपने और छोटे बेटे कमलेश सिंह की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

राजस्व टीम और पुलिस कर रही पत्र की जांच
वायरल पत्र के मामले में अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद राय ने बताया कि एक पत्र शिकायती पत्र मिला है, जिसको राजस्व टीम और पुलिस द्वारा जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Share this article
click me!

Latest Videos

सहारनपुरः दबंग महिला ने लेडी कांस्टेबल को बीच सड़क धोया वीडियो वायरल
जम्मू में PM मोदी का जोरदार भाषण, कहा और तेज होंगे विकास के काम
मुख्यमंत्री आतिशी ने भरा महिला कार्यकर्ता का कान और वो टूट पड़ी, BJP ने शेयर किया वीडियो
हॉस्टल में बलिः स्कूल को चमकाने के लिए 3 टीचरों ने छीना एक मां का लाल
जन्म-जयंती पर शत-शत नमनः भगत सिंह को लेकर PM मोदी ने क्या कुछ कहा...