पति ने ताना मारा-तूने कभी आईने में अपनी शक्ल देखी है, मोटी-भद्दी

Published : Aug 13, 2019, 03:57 PM ISTUpdated : Aug 13, 2019, 05:38 PM IST
पति ने ताना मारा-तूने कभी आईने में अपनी शक्ल देखी है, मोटी-भद्दी

सार

ग्रेटर नोएडा में 23 जुलाई को एक सेल्स मैनेजर पर हुए कातिलाना हमले के पीछे जो कहानी सामने आई है, उसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। हमला किसी और ने नहीं, पत्नी ने ही कराया था। वो इसलिए, क्योंकि पति उसके फिगर और चेहरे का मजाक उड़ाता था।

ग्रेटर नोएडा. पत्नी को आएदिन ताना मारना पति के लिए खतरनाक साबित हो गया।  पति अकसर कहता था-'तूने कभी आईने में अपनी शक्त देखी है, कितनी बदसूरत है, मोटी है!' बस पत्नी को यह बात चुभ गई। उसने जिम ज्वाइन कर लिया। लेकिन वहां जिम ट्रेनर से प्यार हो गया। इसके बाद पत्नी ने पति को ही रास्ते से हटाने की ठान ली। उसने पति पर गोलियां चलवा दीं। हालांकि मामला छुप नहीं सका। पुलिस ने महिला, जिम ट्रेनर और उसके एक अन्य सहयोगी को अरेस्ट कर लिया है।

यह है मामला...
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर इलाके में 23 जुलाई को  राजीव वर्मा नामक शख्स पर 2 हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं। राजीव एक रियल स्टेट बिल्डर 'ओएसिस' में सेल्स मैनेजर हैं। जब वे अपने आफिस से निकल रहे थे, तभी उन पर 4 गोलियां दागी गई थीं। राजीव घायल हो गए थे, लेकिन उनकी जान बच गई। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू की। पहले पुलिस इसे आपसी रंजिश का मामला समझकर इन्वेस्टिगेशन कर रही थी। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं मिला। जब पड़ोसियों से पूछताछ की गई, तब पति-पत्नी के बीच झगड़े की कहानी सामने आई। पुलिस ने राजीव की पत्नी के मोबाइल की कॉल डिटेल्स खंगाली, तो सारा खेल समझ आ गया। 

दिल को चुभ गया पति का ताना
एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि महिला अपने पति के तानों से परेशान थी। करीब सालभर पहले वो एक जिम जाने लगी। वहां उसकी मुलाकात जिम ट्रेनर रोहित कश्यप से हुई। दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। इसके बाद महिला ने अपने पति को रास्ते से  हटाने का षड्यंत्र रच डाला। इसके लिए उसने 1.20 लाख रुपए की सुपारी दी थी। इस हमले में रोहित का दोस्त मनीष भी शामिल हो गया। आरोपी महिला ने लवमैरिज की थी। उसका 15 साल का एक बेटा है। रोहित भी शादीशुदा है। हालांकि वो अपनी पत्नी को छोड़ने को तैयार नहीं था।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

जन्मदिन से पहले बृजभूषण शरण सिंह को मिला ऐसा तोहफा, कीमत सुनते ही चौंक गए
घर बसने से पहले दरार! दुल्हन बोली- दहेज मांगा, दूल्हे ने कहा-मोटापे की वजह से शादी तोड़ी