गेस्ट हाउस कांड: जिसने मुलायम सिंह यादव के राजनीतिक करियर पर लगाया था सबसे बड़ा दाग

मुलायम सिंह यादव के राजनीतिक जीवन की कुछ घटनाएं ऐसी रही, जिन्होंने उनकी छवि को काफी नुकसान पहुंचाया और उनके राजनीतिक करियर के लिए खतरा बनीं। ऐसा ही एक वाक्या गेस्ट हाउस कांड है। जो यूपी की राजनीति में कलंक साबित हुई।

Asianet News Hindi | Published : Oct 10, 2022 7:21 AM IST / Updated: Oct 10 2022, 02:21 PM IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का सोमवार को मेदांता अस्पताल मे निधन हो गया। वह पिछले काफी समय से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे। नेताजी अपने 55 साल के राजनीतिक करियर में केंद्र में रक्षामंत्री भी रह चुके थे। इसके अलावा वह लोकसभा, विधानसभा और विधान परिषद तीनों के भी सदस्य रह चुके थे। बता दें कि समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव 8 बार विधायक और एक बार विधान परिषद के सदस्य भी बने। यहीं नहीं वह 7 बार लोकसभा का चुनाव जीतकर संसद भी पहुंचे। नेताजी ने अपने राजनीतिक करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे थे। उनके जीवन में कई ऐसी घटनाएं घटीं जो उनके राजनीतिक करियर के लिए खतरा भी बनी। ऐसी ही घटनाओं में एक वाक्या गेस्ट हाउस कांड है। 

बसपा के समर्थन से मुलायम सिंह बने थे सीएम
कभी एकसाथ मिलकर चुनाव लड़ने वाले मुलायम सिंह यादव और मायावती एक-दूसरे के दुशमन बन गए थे। मुलायम सिंह यादव ने भाजपा को टक्कर देने के लिए साल 1993 में बसपा प्रमुख कांशीराम से गठबंधन कर लिया था। वहीं उत्तराखंड उत्तर प्रदेश का हिस्सा होने के चलते विधानसभा में सीटों की संख्या 422 थी। जिसके बाद मुलायम सिंह यादव की सपा ने 256 सीटों से चुनाव लड़ा और बसपा ने 164  सीटों से चुनाव लड़ा। चुनाव में समाजवादी पार्टी को 109 और बहुजन समाज पार्टी को 67 सीटों पर जीत मिली थी। इसके बाद मुलायम सिंह यादव मुख्यमंत्री बन गए। लेकिन आपसी मनमुटाव के चलते मायावती ने 2 जून साल 1995 में अपनी पार्टी का समर्थम वापस लेने की घोषणा कर दी। 

सपा कार्यकर्ताओं ने गेस्टहाउस में मायावती पर किया था हमला
मायावती की इस घोषणा के बाद मुलायम सिंह यादव बेहद नाराज हो गए और वह अल्पमत में आ गए। वहीं इस बीच भाजपा और बसपा के बीच गठबंधन होने की चर्चाएं जोरों पर थीं। भाजपा भी बसपा को समर्थन देने की बात कह रही थी। 2 जून 1995 को लखनऊ स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में जब बसपा प्रमुख मायावती अपने विधायकों के साथ मीटिंग कर रही थीं तो इस बीच सपा कार्यकर्ताओं ने गेस्ट हाउस पर हमला बोल दिया। देखते ही देखते सपा और बसपा के कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट शुरू हो गई। यह घटना उस दौर की बड़ी घटनाओं में से एक थी। इस गेस्ट हाउस में मायावती कमरा नंबर एक में रूकी हुई थीं। उन्होंने स्थिति को देखते हुए खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। इस दौरान मायावती के साथ कमरे में दो और लोग भी मौजूद थे। जिनमें से एक सिकंद रिजवी थे।

मुलायम सिंह के राजनीतिक करियर को पहुंचा था नुकसान
सपा कार्य़कर्ताओं ने दरवाजा खुलवाने के लिए पूरा जोर लगा दिया था। लेकिन कमरे मौजूद लोगों सोफा, मेज और कुर्सी आदि से दरवाजे को जाम कर दिया था। चटकनी टूटने के बाद भी दरवाजा नहीं खुल सका। इस घटना के बाद मायावती ने समाजवादी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनको जान से मारने की कोशिश की गई थी। वहीं मायावती पर आधारित किताब "बहनजी" में भी गेस्टहाउस कांड का जिक्र किया गया है। इस किताब के मुताबिक सपा कार्यकर्ताओं ने मायावती को कमरे में बंद करके मारा और उनके कपड़े फाड़ दिए थे। जिसके बाद मायावती ने किसी तरह से अपनी जान बचाते हुए खुद को एक कमरे में बंद कर लिया था। यूपी की राजनीति में यह घटना कलंक साबित हुई। इस घटना से मुलायम सिंह यादव की राजनीतिक छवि को भी नुकसान पहुंचा था। इसका नतीजा यह निकला कि उस आगामी विधानसभा चुनाव में मुलायम सिंह को हार का सामना करना पड़ा था। 

28 की उम्र में विधायक और तीन बार सीएम बन संभाली यूपी की सत्ता, जानें कैसा रहा मुलायम सिंह यादव का राजनीतिक सफर

इस तरह से साधना गुप्ता के करीब आए थे मुलायम सिंह यादव, काफी चर्चाओं में रही थी दोनों की लव स्टोरी

चुनाव में संसाधनों की कमी से हुई सपा की हार, मुलायम सिंह यादव ने इस प्लान के सहारे पार्टी को दी थी नई संजीवनी

Breaking News: 82 की उम्र में मुलायम सिंह यादव का निधन, अखिलेश यादव ने लिखा- मेरे आदरणीय पिता जी नहीं रहे

Read more Articles on
Share this article

Latest Videos

click me!

Latest Videos

Atishi Marlena LIVE: दिल्लीवासियों से पानी का इस्तेमाल को लेकर आतिशी मार्लेना की ख़ास अपील।
Gaurav Gogoi LIVE: AICC मुख्यालय में गौरव गोगोई द्वारा कांग्रेस पार्टी की ब्रीफिंग
Doda Terror Attack : खतरनाक थे आतंकियों के मंसूबे, पहले से ही सेट किया था टारगेट
NEET 2024 पर कांग्रेस ने मोदी सरकार से पूछे कई गंभीर सवाल
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री मोदी इटली के लिए रवाना हुए