गुजरात पुलिस ने सिमी के पूर्व अध्यक्ष को आजमगढ़ से ​किया गिरफ्तार, 18 साल से थी तलाश

Published : Sep 06, 2019, 12:14 PM IST
गुजरात पुलिस ने सिमी के पूर्व अध्यक्ष को आजमगढ़ से ​किया गिरफ्तार, 18 साल से थी तलाश

सार

गुजरात में साल 2001 में भड़काऊ भाषण देने के बाद इसके खिलाफ केस दर्ज किया गया था। उसके बाद से ही भुज व कच्छ पुलिस को इसकी तलाश थी।

आजमगढ़. गुजरात के भुज जिले की पुलिस ने गुरुवार रात प्रतिबंधित संगठन स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) के अध्यक्ष रहे मौलाना शाहिद बद्र को गिरफ्तार कर लिया। बद्र की गिरफ्तारी 18 साल पुराने 2001 में देशद्रोह और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में आजमगढ़ के मनचोभा गांव स्थित उनके क्लीनिक से की गई। 

शहर कोतवाली क्षेत्र के मनचोभा के रहने वाले शाहिद बद्र सिमी के संस्थापक सदस्यों में से एक है। संगठन पर प्रतिबंध लगने के बाद कोर्ट में इसके खिलाफ केस भी लड़ रहा है। इससे पहले भी इसकी गिरफ्तारी हो चुकी है। ये अराजीबाग में एक यूनानी क्लीनिक चलाता है। गुजरात में साल 2001 में भड़काऊ भाषण देने के बाद इसके खिलाफ केस दर्ज किया गया था। उसके बाद से ही भुज व कच्छ पुलिस को इसकी तलाश थी।

बता दें, स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया देश में प्रतिबंधित एक मुस्लिम कट्टरपंथी संगठन है। इसका गठन 25 अप्रैल 1977 को अलीगढ़ में हुआ था। सिमी को भारत में आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने की वजह से 2002 में केंद्र सरकार द्वारा प्रतिबंधित कर दिया गया था। हालांकि​, बीच में प्रतिबंध हटा लिया गया, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने 6 अगस्त 2008 को बहाल कर दिया।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

योगी सरकार की आबकारी नीति से एथेनॉल उत्पादन में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, निवेश में आई तेजी
बरेली वालों तैयार रहें! मेट्रो दौड़ने में बस थोड़ा वक्त ओर!