हमीरपुर: स्कूल में बच्चों के सामने 3 शिक्षिकाओं ने आपस में जमकर की मारपीट, BSA ने मामले पर लिया एक्शन

Published : Oct 03, 2022, 05:01 PM IST
हमीरपुर: स्कूल में बच्चों के सामने 3 शिक्षिकाओं ने आपस में जमकर की मारपीट, BSA ने मामले पर लिया एक्शन

सार

यूपी के हमीरपुर में स्थित सरकारी स्कूल में गांधी जयंती के दौरान हो रहे कार्यक्रम के बीच में तीन शिक्षिकाएं आपस में मारपीट करने लगीं। मामले की जानकारी होने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी ने तीनों को सस्पेंड कर मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं।

हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक सरकारी स्कूल का बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। स्कूल में छात्र-छात्राओं के सामने ही 3 शिक्षिकाएं आपस में भिड़ गईं और करीब 45 मिनट तक तीनों में मारपीट होती रही। इस दौरान स्कूल के बच्चों ने भी उन तीनों को अलग करने की कोशिश की। लेकिन इसके बाद भी उन शिक्षिकाओं ने बच्चों को धक्का देकर अलग कर दिया। बताया जा रहा है कि यह लड़ाई फोन में तेज आवाज और वीडियो बनाने को लेकर हुआ था। यह घटना कुरारा कस्बे के कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय की है। 

गांधां जयंती के दौरान स्कूल में हो रहा था कार्यक्रम
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रीती निगम स्कूल में प्रधानाध्यापिका के पद पर तैनात हैं। मामले का वीडियो बीते 2 अक्टूबर का है। इस दौरान स्कूल में गांधी जयंती का कार्यक्रम चल रहा था। वहीं स्कूल के बच्चे डांस और गाने का कार्यक्रम कर रहे थे। वहीं सहायक अध्यापक नाहिद हाशमी और परिचारिका पुष्पलता पाण्डेय मौके पर मौजूद थी। कार्यक्रम के दौरान स्कूल में करीब 50-60 बच्चे मौजूद थे। इस दौरान वहां पर प्रधानाचार्या प्रीति आ गईं और बच्चों को बाहर ले चलने के लिए कहने लगी। प्रधानाचार्या प्रीति का कहना था कि समय रहते झंडा रोहण कार्यक्रम संपन्न करवा दिया जाए। 

बच्चों के सामने 3 शिक्षिकाएं करने लगीं मारपीट
उनके इतना कहते ही नाहिद हाशमी प्रीति पर चिल्लाने लगी और बच्चों को बाहर जाने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच में बहस होने लगी। देखते ही देखते मामला हाथापाई पर आ गया। इस दौरान कुछ बच्चों ने उन्हें रोकने की भी कोशिश की तो कुछ बच्चे क्लास के बाहर भाग गए। दोनों शिक्षिकाओं के बीच मारपीट होता देख पुष्पलता पाण्डेय ने उनका वीडियो बनाना शुरूकर दिया। जिस पर प्रीति पुष्पलता से भिड़ गईं और उनका पर्स छीनने की कोशिश करते हुए वीडियो डिलीट करने के लिए कहने लगी। वहीं क्लास में ही तीनों शिक्षिकाएं आपस में मारपीट करने लगीं और तिरंगा जमीन पर पड़ा रहा। इस घटना के संज्ञान में आने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी कल्पना जैसवाल ने इन तीनों को निलंबित कर मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

शादी के दूसरे दिन ही पैदा हो गया बच्चा, मामला जब खुला तो मच गया बवाल

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Valentine Day UP Weather: वेलेंटाइन डे पर नोएडा, लखनऊ और प्रयागराज में सुहावना मौसम या बदलाव?
UP Budget 2026: AI प्रशिक्षण, डेटा सेंटर, रोबोटिक्स मिशन और महिला उद्यमिता पर योगी सरकार का बड़ा फोकस