गले में जयमाल पड़ते ही दुल्हन ने दूल्हे को मारे कई थप्पड़, गाल पर हाथ रख देखते रह गए 'राजा जी'-देखें वीडियो

Published : Apr 18, 2022, 12:42 PM ISTUpdated : Apr 18, 2022, 12:52 PM IST
गले में जयमाल पड़ते ही दुल्हन ने दूल्हे को मारे कई थप्पड़, गाल पर हाथ रख देखते रह गए 'राजा जी'-देखें वीडियो

सार

हमीरपुर में एक शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हे द्वारा जयमाला पहनाए जाने के तुरंत बाद दुल्हन उस पर थप्पड़ों की बरसात कर देती है। 

हमीरपुर: शादी समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो हमीरपुर जिले के ललपुर थाना क्षेत्र के स्वासा बुजुर्ग गांव का बताया जा रहा है। जहां मनोहर अहिरवार की पुत्री की शादी जालौन के आटा थाना क्षेत्र के चमारी गांव के रविकांत अहिरवार के साथ तय हुई थी। जयमाला के बीच पता नहीं क्यों दुल्हन को अचानक गुस्सा आ गया। दुल्हन ने जमकर दूल्हे पर ताबड़तोड़ थप्पड़ों की बौछार कर दी। इसके बाद दोनों ही पक्षों में जमकर मारपीट शुरू हो गई। 

 

जयमाला पहनाते ही चढ़ा दुल्हन का पारा
घटना ललपुर थाना क्षेत्र के स्वासा बुजुर्ग से सामने आई। यहां 17 अप्रैल को दूल्हा रविकांत अहिरवार बारात पहुंचा था। शादी की रस्मों के बीच जैसे ही दूल्हे ने जयमाला पहनाई तो दुल्हन का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया। उसने दूल्हे पर थप्पड़ों की बरसात कर दी। इसी के साथ वह स्टेज से चली गई। इसके बाद दोनों ही पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इस बीच कई लोग घायल भी हो गए। मामले में पुलिस ने पहुंचकर समझौता करवाया इसके बाद शादी शुरू हुई। 

विवाद का कारण किसी को पता नहीं 
फिलहाल दुल्हन ने ऐसी हरकत क्यों की इसका जवाब किसी के भी पास नहीं है। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो को देख लोग जमकर ठहाके भी लगा रहे हैं। 

बहन से प्रेम संबंधों में बाधक बनने पर हुई थी किशोर की हत्या, सिर कलम करने वाले आरोपी नदीम और फैजल गिरफ्तार

सदर विधायक की गाड़ी ने लखीमपुर खीरी में दो युवकों को रौंदा, मौके पर हुई मौत

Inside Story: शिवपाल के बागी तेवरों का जवाब देंगे अखिलेश, इस नेता को अपने खेमे में बुला करेंगे डैमेज-कंट्रोल

अमेठी में बारात से वापस आ रहे लोग हादसे का शिकार, ट्रक और बोलेरो की टक्कर के बाद 6 की हुई मौत

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 14 August 2026: दिल्ली-NCR-यूपी में भारी बारिश तो MP-छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में तूफान-बिजली का अलर्ट
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद शव से लगवाया अंगूठा, वीडियो ने मचाई सनसनी