40 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 6 साल का मासूम, पाइप से दिया जा रहा दूध-ऑक्सीजन, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Published : Jan 10, 2023, 03:57 PM IST
40 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 6 साल का मासूम, पाइप से दिया जा रहा दूध-ऑक्सीजन, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सार

यूपी के हापुड़ में मंगलवार सुबह एक 6 साल का मासूम खेलते-खेलते 40 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया। वहीं मौके पर पहुंची गाजियाबाद से NDRF की टीम ने बच्चे को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

हापुड़: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक बड़ा हादसा सामने आया है। बता दें कि हापुड़ के कोटला सादात में 6 साल का बच्चा बोरवेल में गिर गया। यह बोरवेल 40 फीट गहरा है। मंगलवार की सुबह घटना के समय बच्चा घर के बाहर खेल रहा था। बताया गया है कि बच्चे को पाइप के जरिए ऑक्सीजन और दूध दिया जा रहा है। वहीं मामले की सूचना मिलने पर गाजियाबाद से NDRF की टीम फौरन मौके पर पहुंच गई है। टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बच्चा बोल और सुन पाने में सक्षम नहीं है। जिस कारण बच्चे को बाहर निकालने में टीम को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

खेलते-खेलते बोरवेल के पास पहुंचा था मासूम
बता दें कि मासूम बच्चा जिस बोरवेल में गिरा है वह नगर पालिका का था। अभी फिलहाल यह बंद पड़ा था। कोटला सादात में रहने वाले मोहसिन का 6 साल का बेटा माविया घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान वह खेलते-खेलते वह नलकूप के पास चला गया। जिसके बाद वह खुले पड़े बोलवेल में गिर गया। बच्चे के बोरवेल में गिरने के थोड़ी देर बाद परिवार वालों को हादसे की जानकारी हुई। जिसके बाद फौरन पुलिस को मामले की सूचना दी गई। मामले की जानकारी मिलते ही एसपी दीपक भूकर समेत प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंच गई।

35 साल पहले नगर पालिका ने खोदा था कुंआ
वहीं माविया के पिता मोहसिन ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि जहां बच्चा गिरा है, वहां नगर पालिका ने करीब 35 साल पहले कुआं खोदा था। बताया गया कि करीब 10 साल से इसका इस्तेमाल नहीं किया गया है। साथ ही बोरवेल का मुंह भी खुला हुआ था। जिस कारण यह हादसा हो गया है। रेस्क्यू में लगी टीम ने बताया कि बच्चे को दूध दिया गया है। इसके अलावा बोरवेल में रोशनी की व्यवस्था की गई है। कर्मचारियों ने बताया कि बोरवेल के अंदर कैमरा डालकर अंदर के हालात को स्क्रीन पर देखने की कोशिश की जा रही है। वहीं बोरवेल के अंदर मोबाइल डालकर पिता और दादा को बच्चे को दिखाया जा रहा है। जिससे कि इशारों के जरिए बच्चे से बात की जा सके।

डॉक्टर पत्नी का पति ने किया मर्डर, पिता के साथ मिलकर घर के बक्से में छिपाया शव, फिर यूं किया अंतिम संस्कार

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश के लखनऊ-कानपुर, आगरा-मेरठ से गोंडा तक तपती गर्मी, राहत के आसार कम
UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ से प्रयागराज तक गर्मी का कहर, जानें 10 प्रमुख जिलों का मौसम