हापुड़: दुपट्टे से गला घोंटकर महिला की हत्या, नहीं हो सकी शिनाख्त

Published : May 17, 2022, 07:07 PM IST
हापुड़: दुपट्टे से गला घोंटकर महिला की हत्या, नहीं हो सकी शिनाख्त

सार

यूपी के हापुड़ में नगर स्टेशन के पास शव मिलने का बाद अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल शूरू कर दी है।

हापुड़: उत्तर प्रदेश में क्राइम रूकने का नाम नहीं ले रहा है। अब हापुड़ में नगर रेलवे स्टेशन के पास बने शौचालय के पीछे झाड़ियों में एक विदेशी महिला का शव मिला है। बताया गया है कि महिला की दुप्पटे से गला घोंटकर हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंचने के बाद एक और खुलासा हुआ है ये पता चला है कि महिला के साथ दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है।

कुछ दिन पहले महिला नगर के रेलवे स्टेशन पर आई थी
15 दिन पहले एक 40 वर्षीय महिला नगर के रेलवे स्टेशन पर आई थी। स्टेशन परिसर में बने मुसाफिरखाने में रह रही थी। वहां रहने वाले लोगों ने बताया कि महिला स्वयं को नेपाल के काठमांडू की रहने वाली बताती थी। मंगलवार सुबह कुछ लोगों ने महिला का शव रेलवे स्टेशन के पास बचे शौचालय के पीछे झाड़ियों में पड़ा देखा। 

दुप्पटे से महिला का गला घोटा गया 
दुप्पटे से महिला का गला घोटा गया था। दुप्पटा महिला के गले में ही बंधा हुआ मिला है। उसके चेहरे और शरीर पर कई जगह गंभीर चोट के निशान है। महिला के मुहं पर खून भी लगा था। पुलिस ने स्थानीय लोगों को मौके पर बुलाकर महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन, महिला की पहचान नहीं हो सकी। हालांकि पुलिस के हाथ महिला का एक बैग लगा है। लेकिन, उसमें कपड़ों के अलावा कुछ और नहीं मिला था।

महिला के साथ दुष्कर्म की आशंका
बताते चलें कि जहां पर महिला के साथ घटना हुई है, वहां पर एक चादर भी मिली है। झाड़ियों को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था। मानों चादर बिछाकर कुछ लोग वहां बैठे हो। अंदेशा है कि महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है। एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। महिला के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। जिसके बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस लगातार महिला की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Valentine Day UP Weather: वेलेंटाइन डे पर नोएडा, लखनऊ और प्रयागराज में सुहावना मौसम या बदलाव?
UP Budget 2026: AI प्रशिक्षण, डेटा सेंटर, रोबोटिक्स मिशन और महिला उद्यमिता पर योगी सरकार का बड़ा फोकस