Special Story: डिजिटल होगा यूपी के उन्नाव में 'हर घर तिरंगा अभियान', बनेगा 'अखंड भारत' सेल्फी पॉइंट

Published : Aug 01, 2022, 01:52 PM IST
Special Story: डिजिटल होगा यूपी के उन्नाव में 'हर घर तिरंगा अभियान', बनेगा 'अखंड भारत' सेल्फी पॉइंट

सार

केंद्र व राज्य सरकार के निर्देश पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम उन्नाव जिले में पूरे जोश के साथ मनाने की तैयारी की जा रही है। इसी बीच उन्नाव के सीडीओ दिव्यांशु पटेल ने एक डिजिटल डैशबोर्ड एनआईसी उन्नाव के माध्यम से डिज़ाइन कराया है। इन डैशबोर्ड के माध्यम से कितने ब्लॉक में किस गांव में तिरंगा वितरित हुआ। इसकी रियल टाइम जानकारी जनपद मुख्यालय पर मिलती रहेगी।

जितेंद्र मिश्रा
उन्नाव: देश 75 वां स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को मनाने जा रहा है। जिसके लिए वृहद तैयारियां की जा रही है। केंद्र व राज्य सरकार के निर्देश पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम जनपद में पूरे जोश के साथ मनाने की तैयारी प्रशासन ने की है। जिसमें कम से कम सात लाख तिरंगा फहराए जाने के लिए वितरित किया जाएगा। तिरंगा वितरण की पूरी प्रक्रिया निर्बाध और सुचारू रूप से चल सके, इसके लिए सीडीओ दिव्यांशु पटेल ने एक डिजिटल डैशबोर्ड एनआईसी उन्नाव के माध्यम से डिज़ाइन कराया है। इन डैशबोर्ड के माध्यम से कितने ब्लॉक में किस गांव में तिरंगा वितरित हुआ। इसकी रियल टाइम जानकारी जनपद मुख्यालय पर मिलती रहेगी। साथ ही इस डैशबोर्ड में जनपदवासी अपनी सेल्फी और वीडियो भी पोस्ट कर सकेंगे। 

डिजिटल मैपिंग के लिए क्यूआर कोड
यह व्यवस्था तैयार की है जनपद के मुख्य विकास अधिकारी दिव्यांशु पटेल ने। सीडीओ ने लगातार दो दिन तक इस बाबत कड़ी मेहनत करने के बाद जिले का एक यूनिक स्टिकर तैयार कर उसे क्यूआर कोड से लिंक कर उसे जिला स्तर पर लांच करने की योजना बनाई है। जिस पर स्कैनिंग करते ही यह स्टिकर डाउनलोड हो सकेगा।

पल पल मिलेगी अपडेट
इस कवायद के माध्यम से हर घर तिरंगा अभियान को उन्नाव में डिजिटली अधिकतम डिवाइसों में पहुचाने की सोच सीडीओ उन्नाव की है। इसकी मैपिंग के लिए भी एक डैशबोर्ड होगा जहां कुल स्कैन की संख्या, कहाँ से हुआ , किस प्रकार की डिवाइस से हुआ ये सब जाना जा सकेगा। इस अभियान को उन्होंने 'डिजिटल उन्नाव-डिजिटल तिरंगा' अभियान नाम दिया है। माना जा रहा है कि राष्ट्रप्रेम व निष्ठा को साबित प्रमाणित करने वाली सीडीओ की यह पहल देश में अनूठी व पहली होगी।

उर्चित उन्नाव, गर्वित उन्नाव
सीडीओ उन्नाव ने आज़ादी के अमृत महोत्सव वर्ष में जनपद उन्नाव में हो रहे विभिन्न जन कल्याणकारी कदमों को समेकित रूप से 'उर्जित उन्नाव, गर्वित भारत' नारे में समेटा है। जनपद उन्नाव के लिए एक विशेष स्लोगन को लेकर अधिकारियों व आम जनता में भी खुशी है। 

अखंड भारत सेल्फी पॉइंट से होगा राष्ट्रवाद का संचार
जनपद उन्नाव में हर घर तिरंगा अभियान को नई ऊंचाई प्रदान करते हुए सीडीओ उन्नाव द्वारा जनपद की रिमझिम स्टील इकाई से सीएसआर के माध्यम से एक अखंड भारत सेल्फी पॉइंट का निर्माण कराया जा रहा है। यह सेल्फी पॉइंट अखंड भारत के निर्माता सरदार पटेल के योगदान को सचित्र वर्णन करने वाली होगी, और इसके माध्यम से आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रवाद व राष्ट्रीय एकता की प्रेरणा मिलती रहेगी। इस तरह का सेल्फी पॉइंट उन्नाव में बन रहा है। इसे लेकर प्रबुद्ध जनों व जनप्रतिनिधियों में उत्साह है।

मासूम बच्चे के सामने पत्नी ने कुल्हाड़ी से की पति की हत्या, बेटे के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को बताई असल वजह
 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

UP में कोडीन कफ सिरप पर सबसे बड़ी कार्रवाई: 128 FIR, हजारों बोतलें जब्त, एसआईटी गठित
सावधान! काशी विश्वनाथ मंदिर में इस तरह हो रही थी अवैध वसूली, 7 लोग पकड़े गए