भयंकर शादियांः जयमाल के वक्त कोई गिफ्ट खोलता है क्या लेकिन इस दूल्हे ने खोला और सिर पकड़कर बैठ गया

Published : Jun 23, 2022, 09:00 AM IST
भयंकर शादियांः जयमाल के वक्त कोई गिफ्ट खोलता है क्या लेकिन इस दूल्हे ने खोला और सिर पकड़कर बैठ गया

सार

शादी टूटने की वजह वैसे तो दूल्हा-दुल्हन के बीच मनमुटाव, दहेज की मांग या फिर लड़का-लड़की में किसी न किसी कमी को माना जाता है, लेकिन कई बार इसकी वजह कुछ अलग ही होती है। ऐसा ही कुछ हुआ हाथरस जिले के एक गांव की शादी में। 

Tragic Wedding: शादी का रिश्ता वैसे तो जन्म-जन्मांतर का होता है, लेकिन कई बार ये रिश्ता अंजाम तक पहुंचने से पहले ही टूट जाता है। शादी टूटने की वजह वैसे तो दूल्हा-दुल्हन के बीच मनमुटाव, दहेज की मांग या फिर लड़का-लड़की में किसी न किसी कमी को माना जाता है, लेकिन कई बार इसकी वजह कुछ अलग ही होती है। Asianet News ने शादियों को लेकर एक सीरीज 'भयंकर शादियां' शुरू की है। इसमें हम उन शादियों के बारे में बात करेंगे, जिनका अंजाम बेहद बुरा या फिर चौंकाने वाला रहा। इस सीरीज की 17वीं कड़ी में 4 साल पहले उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के एक गांव में हुए ऐसे ही केस के बारे में बता रहे हैं। 

बुलंदशहर से आई बरात का जमकर हुआ स्वागत : 
हाथरस जिले के कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की की शादी बुलंदशहर में तय हुई थी। शादी वाले दिन दूल्हा धूमधाम से बरात के साथ लड़की के घर पहुंचा। दुल्हन पक्ष की ओर से बरातियों का जमकर स्वागत किया गया। गेट पर ही तिलक और फूल-माला के साथ बरातियों का स्वागत-सत्कार हुआ। 

जनमासे में रुकवाई बरात : 
दुल्हन पक्ष ने दूल्हे और बरातियों के रुकने का इंतजाम पास की एक धर्मशाला में किया था। सफर से थके-हारे बरातियों ने यहां पहुंचकर हाथ-मुंह धोया और उसके बाद भरपेट नाश्ता किया। लड़की वालों का स्वागत देखकर सारे बराती बेहद खुश नजर आ रहे थे। 

जयमाल के लिए आया बुलावा : 
कुछ देर बाद ही लड़की वालों की तरफ से जयमाल का बुलावा आ गया। दूल्हा पहले ही सजकर तैयार हो चुका था। बरातियों ने भी फटाफट चेंज किया और जयमाल में जाने के लिए तैयार हो गए। एक बार फिर डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए सारे बराती दुल्हन के घर की तरफ चल दिए। 

वरमाला में हुआ कुछ ऐसा कि उड़ गए दूल्हे के होश : 
स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन के पहुंचने के बाद पंडितजी ने वरमाला के लिए मंत्र पढ़ने शुरू किए। पहले दुल्हन ने दूल्हे को जयमाला पहनाई, इसके बाद दूल्हे ने दुल्हन के गले में वरमाला डाली। मंच पर मौजूद बरातियों ने ताली बजाकर दोनों का स्वागत किया। इसके बाद शुरु हुआ फोटो सेशन का दौर। फोटो सेशन के दौरान ही कुछ ऐसा घटा, जिसे देख दूल्हे के होश उड़ गए। 

गिफ्ट देख दूल्हे ने तोड़ दी शादी : 
वरमाला के बाद दूल्हा-दुल्हन फोटो खिंचा रहे थे। इसी बीच किसी शख्स ने दूल्हे को कुछ ऐसा गिफ्ट दिया, जिसे देख दूल्हे के पैरों तले जमीन खिसक गई। यह गिफ्ट देखकर दूल्हे ने शादी से ही इनकार कर दिया और इसके बाद बरात बिना दुल्हन के ही गांव से लौट गई। दूसरी ओर, लड़की के घर पर शादी टूटने की वजह से बेहद गमगीन माहौल बन गया। 

आखिर क्या था उस गिफ्ट में : 
वरमाला के बाद फोटो सेशन के दौरान एक युवक ने दूल्हे के हाथ में गिफ्ट दिया। इस गिफ्ट को जब दूल्हे ने खोला तो उसमें दुल्हन का अश्लील वीडियो था, जिसे चोरी-छुपे शूट किया गया था। बाद में लड़की ने बताया कि एक युवक ने अपनी बेटी की बर्थडे पार्टी में उसे बुलाया था, जहां कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ गलत काम किया। 

लड़की के हाथों में सजी रह गई मेहंदी : 
युवती के मुताबिक, इसी दौरान उस युवक ने युवती का अश्लील वीडियो बना लिया और बाद में शादी के दौरान लड़की के होने वाले दूल्हे को गिफ्ट कर दिया। बता दें कि इस युवक की एक घिनौनी हरकत की वजह से लड़की के हाथों में सजी मेहंदी सूख भी नहीं पाई थी कि उसकी शादी टूट गई। 

ये भी देखें : 
भयंकर शादियांः स्टेज पर दुल्हन पहुंच तो गई, कुछ ही सेकेंड में दूल्हे को दिखा दी उसकी औकात

भयंकर शादियांः मैं तुझे किसी और की नहीं होने दूंगा..इस खूबसूरत दुल्हन के साथ यही हुआ
 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

चार्जिंग स्टैंड की आड़ में कफ सिरप तस्करी का भंडाफोड़, 30 हजार शीशियां बरामद
बात-बात पर FIR? नेहा सिंह का नया वीडियो आग की तरह फैल रहा सोशल मीडिया पर