Up News: महंत नरेंद्र गिरी मौत मामले में सुनवाई, आरोपियों की आज पूरी हो रही न्यायिक हिरासत

Published : Nov 20, 2021, 01:51 PM IST
Up News: महंत नरेंद्र गिरी मौत मामले में सुनवाई, आरोपियों की आज पूरी हो रही न्यायिक हिरासत

सार

बाघंबरी अखाड़ा के महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध मौत मामले में मुख्य आरोपी आनंद गिरि ने आज कोर्ट में जमानत याचिका दायर की है। इस मामले पर आज सुनवाई होनी है। दरअसल आज आनंद गिरि समेत तीनों आरोपियों आद्या तिवारी और संदीप तिवारी की न्यायिक हिरासत आज पूरी हो रही है।

प्रयागराज: अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी (Mahant Narendra Giri Death Case) की सदिग्ध मौत के मामले में शनिवार को सीजेएम कोर्ट में सुनवाई होनी है। तीनो आरोपी आनंद गिरी, आद्या,संदीप की न्यायिक हिरासत बढ़ने को लेकर सुनवाई होनी है। बता दें कि तीनो आरोपी  22 सितंबर से नैनी सेंट्रल जेल में बंद हैं।  सीजीएम हरेन्द्र नाथ की कोर्ट 12 नवंबर को 8 दिन के लिए न्यायिक हिरासत बढ़ाई थी। जो न्यायिक हिरासत आज खत्म हो रही है. तीनों आरोपी नैनी सेंट्रल जेल में बंद है हालांकि आनंद गिरि के वकील आज न्यायिक हिरासत बढ़ाने का विरोध कर सकते हैं। दोपहर बाद इस मामले की सुनवाई होनी है।

सीबीआई कर रही वॉइस सैंपल की जांच

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी की संदिग्ध मौत मामले में जांच कर रही सीबीआई (CBI) टीम ने शुक्रवार को मुख्य आरोपी आनंद गिरि (Anand Giri) का वॉइस सैंपल ले लिया है। नैनी सेंट्रल जेल पहुंचकर सीबीआई टीम ने विशेषज्ञों की मदद से वॉयस रिकॉर्डिंग की है। जिसे अब जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा। सूत्रों के मुताबिक दो अन्य आरोपियों आद्या प्रसाद तिवारी व संदीप तिवारी का भी वायस सैंपल जल्द ही लिया जाएगा। मामले में मुख्य आरोपी आनंद गिरी का वॉइस सैंपल लिए जाने की सीजेएम कोर्ट ने मंजूरी दे दी थी।

संदिग्ध हालत में मिला था शव

20 सितंबर को महंत नरेंद्र गिरी संदिग्ध हालत में श्री मठ बाघम्बरी गद्दी के गेस्ट हाउस के कमरे में मृत पाए गए थे। 25 सितंबर से सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है। सीबीआई ने सेशन कोर्ट में अर्जी दाखिल कर जेल में बंद तीन आरोपियों समेत पांच लोगों की वॉइस सैंपल की अनुमति मांगी थी। कोर्ट की अनुमति मिलने के बाद सीबीआई टीम ने नैनी जेल पहुंचकर आनन्द गिरी से बातचीत की और वॉयस सैंपल लिया है। सूत्रों का कहना है कि सीबीआई के हाथ कुछ ऑडियो क्लिप लगी है जिसमें आनंद गिरि, आद्या प्रसाद तिवारी और संदीप तिवारी के अलावा दो अन्य लोगों के भी आवाज है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ-कानपुर समेत पूरे यूपी में हीटवेव का तांडव जारी, राहत कब मिलेगी?
UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: यूपी में आज 43°C पारा, कई जिलों में हीट वेव अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल