विवादित ढांचा गिराने के मामले में एक बार फिर होगी सुनवाई, याचिकाकर्ता ने कहा- जो बरी हुए, वे उसके हकदार नहीं'

याचिका दाखिल करने वाले हाजी महबूब अहमद ने कहा है कि उन्हें अदालत पर पूरा भरोसा है। लेकिन उन 32 लोगों को बरी किया जाना गलत था। वह इसके हकदार नहीं थे। उन्होंने कहा कि उन्हें छोड़ा नहीं जाना चाहिए था, फिर भी छोड़ दिया गया। इसलिए मुकदमा दायर किया गया है। अब फिर से बहस होगी, आगे अदालत के ऊपर है।

Hemendra Tripathi | Published : Jul 16, 2022 3:17 AM IST / Updated: Jul 16 2022, 10:07 AM IST

अनुराग शुक्ला
अयोध्या:
विवादित ढांचें को गिराने के मामले में विशेष सत्र न्यायालय से 32 लोगों को बरी कर दिए जाने के बावजूद एक बार फिर यह मामला अदालत की चौखट पर है। पुन: निरीक्षण याचिका पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ में  सुनवाई 18 जुलाई को है। याचिका दाखिल करने वाले हाजी महबूब अहमद ने कहा है कि उन्हें अदालत पर पूरा भरोसा है। लेकिन उन 32 लोगों को बरी किया जाना गलत था। वह इसके हकदार नहीं थे। उन्होंने कहा कि उन्हें छोड़ा नहीं जाना चाहिए था, फिर भी छोड़ दिया गया। इसलिए मुकदमा दायर किया गया है। अब फिर से बहस होगी, आगे अदालत के ऊपर है। हम चाहते हैं कि दोषियों को सजा मिले।

दुनिया असलियत जानती है न्यायालय पर भरोसा
हाजी महबूब अहमद ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि अदालत से मामला खारिज नहीं होगा। उन्होंने कहा बाबरी मस्जिद को गिराया गया था यह बात  दुनिया जानती है। अब अदालत का दरवाजा फिर से खटखटाया है। उन्होंने कहा देखिए क्या होता है ? एक बार फिर पूरे साक्ष्य को अदालत के समक्ष रखा जाएगा। बता दें अयोध्या निवासी हाजी महबूब अहमद व सैयद अखलाक अहमद की ओर से याचिका दाखिल की गई है। जिसमे अभियुक्तों को बरी किये जाने संबंधी सत्र न्यायालय के फैसले को चुनौती दी गई है।

Latest Videos

लखनऊ की विशेष CBI अदालत ने नहीं मानी थी कोई साजिश
लखनऊ की विशेष सीबीआई अदालत ने बाबरी मस्जिद विध्वंस को साजिश नहीं माना था। बल्कि यह एक अचानक हुई घटना करार दे कर सभी आरोपियों को बरी कर दिया गया था। जिसमें बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ,मुरली मनोहर जोशी ,उमा भारती ,विनय कटियार, साध्वी ऋतंभरा, महंत नृत्य गोपाल दास, डॉ रामविलास दास वेदांती, चंपत राय, महंत धर्मदास, लल्लू सिंह, प्रकाश शर्मा सहित 32 लोग थे। जिसमे 17 से अधिक लोगों की मृत्यु हो गई है। इन्हे एक बार फिर दोषी करार दिए जाने की गुजारिश की गई है।

पति ने पत्नी और छोटे भाई की हत्या के बाद गड़ासे से पिता को किया घायल, वजह जानकर पूरे इलाके में मचा हड़कंप

Share this article
click me!

Latest Videos

Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी का हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जनता को संबोधन।
इजरायल को खत्म कर देंगे...हाथ में बंदूक थाम खामेनेई ने किया वादा
चाणक्य: 4 चीजों में महिलाओं की बराबरी नहीं कर सकते हैं पुरुष #Shorts
Hezbollah में जो लेने वाला था नसरल्ला की गद्दी, Israel ने उसे भी ठोका
ईरान की कमर तोड़ देगा इजराइल का एक खतरनाक प्लान, कर देगा दाने-दाने का मोहताज । Iran । Israel