यूपी के युवक पर आया रशियन लड़की का दिल, सरहदों की दीवार तोड़ लाल जोड़े में रचाने पहुंची शादी

Published : Jul 19, 2022, 10:26 AM IST
यूपी के युवक पर आया रशियन लड़की का दिल, सरहदों की दीवार तोड़ लाल जोड़े में रचाने पहुंची शादी

सार

यूपी के कुशीनगर जिले में रशियन लड़की और हिंदूस्तानी लड़के की शादी की चर्चा चारों तरफ हो रही है। दोनों के बीच आ रही सरहद की दीवार को तोड़कर अपने प्यार को मुकम्मल किया। शहर के एक लड़के और रूस की एक लड़की का प्रेम कुछ ऐसा परवान चढ़ा कि दोनों ने विवाह कर लिया। 

कुशीनगर: उत्तर प्रदेश में बीते दिनों प्यार का रिश्ते को मुकम्मल तक ले जाने के लिए लोग सारी कोशिशे करते है। कोई धर्म की दीवार को तोड़ रहा तो कोई सरहद की दीवार को तोड़कर अपने रिश्ते को कामयाब बना रहे है। इसी प्रकार एक हिन्दुस्तानी दूल्हा और रशियन दुल्हन ने सात फेरों के पवित्र बंधन में बंध गए। दोनों की शादी के साक्षी बने चार देशों के बाराती भी शामिल रहे। यह मामला राज्य के कुशीनगर जिले का है। जहां मंगलवार को एक गांव में ऐसा मंगल कार्य संपन्न हुआ, जिसकी चर्चा सिर्फ वहीं नहीं बल्कि आसपास जगहों पर भी हो रही है। 

रशियन युवती आ पहुंची कुशीनगर
दरअसल शहर के एक युवक पर विदेश लड़की का दिल आ गया, अपने प्यार को पाने की चाहत में लड़की अपना देश छोड़ कुशीनगर आ पहुंची और हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली। इस शादी की चर्चा खूब हो रही है क्योंकि इसमें न केवल सरहदों की दीवारें गिर गई बल्कि यह साबित हो गया कि अगर प्यार सच्चा है तो जाति-मजहब और सरहदीं दिवारों का कोई मतलब नहीं है। इसका उदाहरण रूस के रहने वाली जारा लाल जोड़े में पिया मिलन की आस लिए तीन देशों की सरहद लांघ आईं और अपने प्यार को मुकम्मल किया। 

ऑस्ट्रिया में हुई थी दोनों की मुलाकात
शहर के रहने वाले डॉ. दीपक सिंह से ब्याह रचाने जब दुल्हन जारा पहुंचीं तो हर कोई हैरान रह गया क्योंकि यह शहर में इस प्रकार का पहला मामला था, जब कोई सरहद पार की दुल्हन खुद हिन्दुस्तानी बनने कई देशों की दीवारें लांघ आई। मंगलपुर गांव के रहने वाले दीपक मेडिकल की पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रिया पहुंचे थे। यहीं उनकी मुलाकात जारा से हुई। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और मोहब्बत हो गई। फिर क्या रिश्ते के आगे सरहदों की दीवारें भी छोटी पड़ गई। ऑस्ट्रिया के एलेनिया स्टेट की रहने वालीं जारा ने जब सबकुछ छोड़कर दीपक के साथ जाना तय किया। उसके बाद दीपक ने भी जारा का हाथ थामने में पीछे नहीं हटे।

वाराणसी के फर्जी मदरसों पर कसी जाएगी नकेल, सर्वे के बाद लिया जाएगा बड़ा कदम

मदरसा शिक्षक भर्ती में भाई-भतीजावाद की प्रक्रिया होगी खत्म, यूपी सरकार टीईटी की तर्ज पर एमटीईटी को करेगी लागू

बुलंदशहर: शिक्षक ने गुरु शिष्य के रिश्ते को किया शर्मसार, क्लास के दौरान छात्राओं से करता था अश्लील हरकते

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

यूपी बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष कौन? खरमास से पहले 14 दिसंबर को होगा ऐलान
योगी सरकार की अभ्युदय कोचिंग: 23 हजार से ज्यादा युवाओं को मुफ्त तैयारी का बड़ा अवसर