औरैया हादसे के बाद जारी हुए हेल्पलाइन नंबर, इस पर फोन कर ले सकते हैं अपनों की जानकारी

Published : May 16, 2020, 01:57 PM IST
औरैया हादसे के बाद जारी हुए हेल्पलाइन नंबर, इस पर फोन कर ले सकते हैं अपनों की जानकारी

सार

उत्तर प्रदेश के औरैया में सड़क हादसे के बाद औरैया पुलिस द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। औरैया एसपी सुनीति ने बताया कि हेल्पलाइन नम्बर पर फोन कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है । पुलिस विभाग की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर है- 9454402897, 9415714721 और लैंड लाइन-05683-249660 हैं। 

औरैया(Uttar Pradesh). उत्तर प्रदेश के औरैया में सड़क हादसे के बाद औरैया पुलिस द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। औरैया एसपी सुनीति ने बताया कि हेल्पलाइन नम्बर पर फोन कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है । पुलिस विभाग की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर है- 9454402897, 9415714721 और लैंड लाइन-05683-249660 हैं। इस दुर्घटना में 24 लोगों की अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनका अलग-अलग जिलों के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

अफसरों से सीएम ने मांगा स्पष्टीकरण 
सीएम योगी ने एसएसपी मथुरा व अपर पुलिस अधीक्षक मथुरा से मामले में स्पष्टीकरण तलब कर लिया है। वहीं मामले में एडीजी जोन आगरा और आईजी आगरा के साथ एसएसपी आगरा, अपर पुलिस अधीक्षक से स्पष्टीकरण मांगा है। सीएम ने दोनों ट्रकों को जब्त करने का आदेश देने के साथ ही दोनों के मालिकों पर IPC की सुसंगत धाराओं में FIR दर्ज कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

सीएम योगी ने दुख जताते हुए आर्थिक मदद का किया ऐलान 
घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया है। वहीं घायलों को 50,000 का मुआवजा दिया जाएगा ।साथ ही सीएम ने इस घटना का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए आदेश दिए हैं कि बॉर्डर के दोनों थानाध्यक्षों को तत्काल निलंबित करें और प्रभारी सीओ को कठोर चेतावनी दी जाए। सीएम के आदेशों के बाद फतेहपुर सीकरी थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है। बता दें ट्रक फतेहपुर सीकरी से निकला था।वहीं मथुरा के कोसीकलां थाना प्रभारी भी सस्पेंड कर दिए गए हैं।लापरवाही को लेकर दोनों पर ये कार्रवाई की गई है।
 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 26 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 8 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD की चेतावनी
Weather Update 25 July 2026: गुजरात में बहुत भारी बारिश, दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, महाराष्ट्र समेत 8 राज्यों में मौसम का अलर्ट, IMD अपडेट