हेमा मालिनी बोलीं- महंगाई आगे पीछे होती रहती है ये मुद्दा नहीं, हम महिलाओं को सुरक्षा दे रहे इसलिए मिला वोट

Published : Mar 10, 2022, 01:34 PM IST
हेमा मालिनी बोलीं- महंगाई आगे पीछे होती रहती है ये मुद्दा नहीं, हम महिलाओं को सुरक्षा दे रहे इसलिए मिला वोट

सार

मथुरा से सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि महंगाई आगे पीछे होती रहती है कोई भी सरकार आती है तो, यह कोई बड़ा मुद्दा नहीं है। मुद्दा ये है कि महिलाओं को सुरक्षा दे रहें हैं या नहीं, महिलाएं पिछली सरकार में काफी परेशान थी। अब महिलाएं हर क्षेत्र में सुरक्षित हैं। 

लखनऊ: यूपी चुनाव परिणाम को लेकर सामने आ रहे शुरुआती रुझानों में भाजपा को बढ़त मिलती दिख रही है। इस बीच भाजपा नेताओं का उत्साह भी देखने लायक है। बीजेपी की ओऱ से जारी इस बढ़त के बीच मथुरा से सांसद हेमा मालिनी का एक बयान सामने आया है। हेमा मालिनी ने कहा कि हमने महिलाओं को सुरक्षा दी है, पिछली सरकार में महिलाएं काफी परेशान थी। 

 

'महंगाई मुद्दा नहीं'
मथुरा से सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि महंगाई आगे पीछे होती रहती है कोई भी सरकार आती है तो, यह कोई बड़ा मुद्दा नहीं है। मुद्दा ये है कि महिलाओं को सुरक्षा दे रहें हैं या नहीं, महिलाएं पिछली सरकार में काफी परेशान थी। अब महिलाएं हर क्षेत्र में सुरक्षित हैं। 

बलिया के मुंबई बनने का सपना साकार होने का किया था दावा 
चुनाव प्रचार के दौरान हेमा मालिनी बलिया में प्रचार के लिए पहुंची हुई थी। हेमा मालिनी ने भाजपा उम्मीदवार दयाशंकर सिंह के पक्ष में सभा को संबोधित किया था। यहां उन्होंने कहा था देश और प्रदेश में विकास हो रहा है। इस बार बारी बलिया की है। लिहाजा जरूरी है कि आप सभी लोग बलिया से भाजपा के उम्मीदवार को चुनकर विधानसभा भेजे। इसके बाद ही बलिया को मुंबई बनाने का सपना साकार होगा। हेमा मालिनी ने यह भी कहा था कि चुनाव के पहले आपको कई विपक्षी पार्टियां प्रलोभन देंगी। लेकिन विकास के लिए भाजपा जरूरी है इस बात का ध्यान आप सभी को रखना है। समाजवादी पार्टी के राज में गुंडाराज कायम था। कोई उद्योगपति यूपी में निवेश का साहस नहीं कर पाता था। लेकिन योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने के बाद हालात बदले हैं। पिछले पांच सालों में कोई भी दंगा नहीं हुआ है। 

ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने रिलीज की 'लड़कियां बड़ी लड़ाका होती हैं' किताब, बोलीं-सृजन की शक्ति सिर्फ स्त्री के पास

यूपी चुनाव: हेमा मालिनी बोलीं- साकार होगा बलिया के मुंबई बनने का सपना, सपा पर साधा निशाना

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Lucknow Mausam Today: आज साफ आसमान के तेज धूप और गर्मी, क्या 35°C पार करेगा पारा?
Prayagraj Metro: प्रयागराज में मेट्रो का मेगा प्लान! 44 किमी नेटवर्क से बदलेगी शहर की तस्वीर