हाईकोर्ट के अधिवक्ता समेत तीन ने गंवाई जान, जानें क्या थी वजह

Published : Aug 11, 2019, 03:59 PM ISTUpdated : Aug 11, 2019, 04:23 PM IST
हाईकोर्ट के अधिवक्ता समेत तीन ने गंवाई जान, जानें क्या थी वजह

सार

भीषण हादसे को देखकर राहगीरों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह शवों को गाड़ी से बाहर निकाला और उनकी शिनाख्त की। 

फिरोजाबाद. आगरा—लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुए दर्दनाक हादसे में हाईकोर्ट के अधिवक्ता समेत तीन की मौत हो गई। एक्सप्रेस वे पर हुए इस दर्दनाक हादसे को देखकर हर किसी की रूह कांप गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। शवों के पास से मिले कागजातों के आधार पर उनकी पहचान हो सकी है। 

इलाहाबाद से आगरा आ रहा था परिवार

प्रयागराज निवासी हाईकोर्ट के वकील योगेश अग्रवाल (55) पुत्र केएन अग्रवाल एवं उनकी पत्नी सुशीला देवी व सिविल लाइन प्रयागराज निवासी चालक राजपथ त्रिपाठी (40) पुत्र भरत सिंह के साथ इलाहाबाद से आगरा आ रहे थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर उनकी गाड़ी जैसे ही कठफोरी के निकट पहुंची सामने चल रहे कंटेनर से टकरा गई। हादसे में कार में बैठे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। 

राहगीरों ने दी घटना की जानकारी 

भीषण हादसे को देखकर राहगीरों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह शवों को गाड़ी से बाहर निकाला और उनकी शिनाख्त की। इस मामले में सीओ संजय वर्मा ने बताया कि हादसा भीषण था। एक्सयूवी कार आगे चल रहे कंटेनर से टकरा गई थी। जिसकी वजह से तीनों की मौत हो गई। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 19 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल
मेरठ की जहरीली बीवी!, आधी रात को बिस्तर पर लेकर आई सांप, फिर जो हुआ वो खतरनाक था