हिस्ट्रीशीटर के मुंह में मारी गोली, गेहूं की खेत में फेंका शव ...

Published : Apr 07, 2020, 05:53 PM ISTUpdated : Apr 07, 2020, 06:01 PM IST
हिस्ट्रीशीटर के मुंह में मारी गोली, गेहूं की खेत में फेंका शव ...

सार

पुलिस के मुताबिक अजीज उल्लाह कई मामले मे जेल जा चुका था। मृतक के परिजन ने बताया कि कुछ लोगों ने मोबाइल चोरी के मामले में मारने की धमकी दिया था। युवक प्रापर्टी डीलर का काम करता था।एसपी अशोक कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस सभी पहलुओं पर हत्या के मामले की जांच कर रही है।

जौनपुर (Uttar Pradesh)। लॉक डाउन के बीच आज एक हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या कर दी। जांच में यह बात सामने आ रही है कि बदमाशों ने हिस्ट्रीशीटर के मुंह में गोली मारी है। वारदात को अंजाम देने के बाद उसके शव को गेहूं की खेत में फेंक दिया। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है। यह घटना नगर कोतवाली थाना के हौज चितरसारी इलाके की है। 

यह है पूरा मामला
चितरसारी निवासी अजीज उल्लाह (40) हिस्ट्रीशीटर था। जिसका शव गेहूं की खेत में पाए जाने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक अजीज उल्लाह के मुंह में गोली मारकर हत्या की गई है। हत्या के बाद उसके शव को गेंहू के खेत में फेंककर बदमाश फरार हो गए। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 

मोबाइल चोरी के मामले में मिली थी धमकी
पुलिस के मुताबिक अजीज उल्लाह कई मामले मे जेल जा चुका था। मृतक के परिजन ने बताया कि कुछ लोगों ने मोबाइल चोरी के मामले में मारने की धमकी दिया था। युवक प्रापर्टी डीलर का काम करता था।

पुलिस ने कही ये बातें
एसपी अशोक कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस सभी पहलुओं पर हत्या के मामले की जांच कर रही है।

(प्रतीकात्मक फोटो)

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Ghaziabad Blast: पुलिस चौकी के पास धमाका, ISI साजिश का शक! जिम्मेदारी लेने वाला संगठन कौन?
UP Election 2027: महिलाओं को 50 हजार देगी योगी सरकार? अखिलेश से बड़ी तैयारी!