ऑनर किलिंगः प्रेमिका की हत्या, मौत से जंग लड़ रहा प्रेमी, जांच में ये बातें आ रहीं सामने

Published : Mar 17, 2020, 05:16 PM ISTUpdated : Mar 17, 2020, 06:27 PM IST
ऑनर किलिंगः प्रेमिका की हत्या, मौत से जंग लड़ रहा प्रेमी, जांच में ये बातें आ रहीं सामने

सार

पुलिस के अनुसार युवती की गला रेतकर हत्या की गई। वहीं, मृतक युवती के परिजनों का आरोप है कि युवक देर रात उनके घर पहुंचा था और उनकी बेटी की हत्या कर दी। बीचबचाव में सर चोट लगने से घायल हुआ है, जबकि युवक के परिजन लड़की के ही परिजन पर ऑनर कीलिंग का आरोप कर रहे हैं।

मुजफ्फरनगर (Uttar Pradesh) । बुढ़ाना थाना क्षेत्र के परासौली गांव में ऑनर किलिंग का मामला सामने आ रहा है। युवती की हत्या करने के बाद उसके परिवार के लोग उसके प्रेमी पर जानलेवा हमला कर दिए। जिसका उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है। हालांकि परिजन युवक पर ही लड़की की हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं, जबकि युवक के परिजन लड़की के ही परिजन पर ऑनर कीलिंग का आरोप लगा रहे हैं।

यह है पूरा मामला 
परासौली निवासी अंकित और अंजली के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चला आ रहा था। एक साथ रहने के लिए दोनों गत 12 मार्च को घर से फरार हो गए थे। इसके बाद अंजली के पिता तारे पाल ने अपनी बेटी की गुमशुदगी संबंधित थाने में दर्ज कराई थी। परिजन खुद ही एक दिन पहले कांधला फाटक से युवती को बरामद कर ले आए थे। कानूनी कार्यवाही में युवती के परिजन मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराए। लेकिन, देर रात ही उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार युवती की गला रेतकर हत्या की गई। वहीं, मृतक युवती के परिजनों का आरोप है कि अंकित देर रात उनके घर पहुंचा था और उनकी बेटी की हत्या कर दी। बीचबचाव में सर चोट लगने से अंकित घायल हुआ है।

जिदंगी से जूझ रहा प्रेमी
घायल होने पर अंकित को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर देख युवक को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। अंकित के परिजनों का आरोप है कि मृतक युवती के परिजनों ने पहले उनके बेटे पर हमला किया। इसके बाद अपनी बेटी की हत्या कर दी। युवती को बचाने के चक्कर में उनका बेटा गंभीर घायल हो गया है, जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 25 July 2026: गुजरात में बहुत भारी बारिश, दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, महाराष्ट्र समेत 8 राज्यों में मौसम का अलर्ट, IMD अपडेट
Weather Forecast 24 July 2026: दिल्ली से मुंबई तक बारिश, इन 7 राज्यों में कहीं गरजेंगे बादल तो कहीं तूफान का अलर्ट