दूल्हा शादी में किराये पर लाया था बराती, अजनवी को बनाया पिता, अब कहानी में आया नया मोड़

Published : Aug 27, 2019, 05:22 PM ISTUpdated : Aug 27, 2019, 05:41 PM IST
दूल्हा शादी में किराये पर लाया था बराती, अजनवी को बनाया पिता, अब कहानी में आया नया मोड़

सार

ग्रेटर नोएडा में रहने वाली महिला ने एक युवक पर धोखा देकर शादी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि वह शादी में किराये पर बराती लाया था और अजनवी इंसान को उसने अपना पिता भी बना दिया था। अब शादी के डेढ़ साल बाद वो मेरे दो जुड़वा बच्चों को लेकर भाग गया है।

ग्रेटर नोएडा. जब रिश्ते की शुरुआत ही झूठ की नीव पर रखी जाए तो वह अंजाम बुरा ही होता है। कुछ ऐसा ही एक मामला ग्रेटर नोएडा में देखने को मिला है। जहां आरोपी ने झूठ की सारी हदें पार कर दी। आरोपी की हद तो देखो वह अपनी ही शादी में किराए के बराती लेकर आया था और एक अजनवी इंसान को अपना पिता भी बना दिया। दरअसल आरोपी तीन दिन पहले महिला के सात माह के दो जुड़वा बच्चों को लेकर भाग गया है।

दरअसल  ग्रेटर नोएडा के सेक्टर जू-1 में रहने वाली महिला ने एक युवक पर धोखा देकर शादी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया डेढ़ साल पहले उसकी मुलाकात  एक युवक से हुई थी। आरोपी ने अपना नाम मनीष शर्मा और  मुरादाबाद का रहने वाला बताया था। शादी के बाद जब महिला ने युवक के बारे में पता किया तो पता चला उसने झूठ बोलकर मुझसे शादी की थी। पता किया तो वह हरियाणा का रहने वाला है और वो पहले से शादीशुदा है। जबिक पीड़िता उत्तराखंड की रहने वाली है।

महिला ने पुलिस की शिकायत
महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। एसपी ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। वहीं एसपी देहात रणविजय सिंह का कहना है कि जल्द ही बच्चों को सकुशल बरामद कर आरोपी को पकड़ा लिया जाएगा। 
 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Women's Day 2026: योगी सरकार की नीतियों से यूपी में महिला स्टार्टअप्स को नई उड़ान, 9600 से ज्यादा महिला उद्यमी बना रहीं नई पहचान
UP Horror Crime : आईटी कंपनी का क्रूर इंजीनियर, जुड़वा बहन को मार डाला, मां को भी मारे दनादान चाकू