तंत्रमंत्र के चलते पति ने पत्नी की कर दी हत्या, पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने बनाया बड़ा प्लान

Published : May 22, 2022, 06:13 PM IST
तंत्रमंत्र के चलते पति ने पत्नी की कर दी हत्या, पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने बनाया बड़ा प्लान

सार

यूपी के सहारनपुर में युवती के मायके पक्ष के लोगों का कहना है कि बेटी के पति ने तंत्रमंत्र के चलते अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस को जानकारी होने के बाद पोस्टमार्टम के लिए एक विवाहिता का शव कब्र से निकलवाया। वहीं पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के जिले सहारनपुर में ऐसी वारदात सामने आई है कि जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। रोजाना हत्याएं की घटनाएं सामने आती रहती है। इसी कड़ी में सहारनपुर में थाना कुतुबशेर क्षेत्र में 62 फुटा रोड पर तंत्रमंत्र के चलते विवाहिता की हत्या कर दी। पुलिस को जानकारी के बाद कब्र को शव से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। साथ ही पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारे पति ने पुलिस से बचने के लिए अस्पताल में जबरजस्ती का भर्ती हो गया था।

छत से गिरने के बाद हुई पत्नी की मौत
एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि थाना कुतुबशेर क्षेत्र में 62 फुटा रोड स्थित एक मस्जिद में इमाम उस्मान ने 12 मई की रात नींद में अपनी पत्नी हीना की छत से गिरकर मौत होने की बात स्थानीय लोगों को कही थी। इसके बाद शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया था। इसी मामले में शनिवार को 62 फुटा रोज निवासी खुर्शीदा पत्नी इकराम ने एसएसपी से मुलाकात कर दामाद उस्मान ने एक अज्ञात सहित चार के खिलाफ तंत्रमंत्र के चलते हीना की हत्या करने का आरोप लगाया था।

गर्दन पर धारदार हथियार के मिले निशान 
युवक खुर्शीदा ने बताया कि 12 मई को आरोपी उस्मान ने उसको फोन किया और बताया कि उसकी पुत्री को सात मुंह वाली काली माता ने छत से गिराकर मार दिया है। जब उसके रिश्तेदार पहुंचे तो उन्होंने देखा कि हीना की गर्दन पर धारदार हथियार लगने के निशान गले में थे। इतना ही नहीं गले, नाक और कान सहित चेहरे पर काफी चोट भी लगी थी। आरोपी ने मौके पर एक हड्डी, कुछ मांस के टुकड़े और सिंदूर भी बिखेर रखा था। खुर्शीदा का कहना है कि उस समय उन्हें कुछ लोगों ने कहा कि मस्जिद की बदनामी होगी। इसलिए कानूनी कार्रवाई न करे।

आरोपी ने खुद को दर्शाया चोटिल
रविवार को कब्र से शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इसके साथ ही थाना कुतुबशेर इंस्पेक्टर पीयूष दीक्षित ने टीम के साथ आरोपी उस्मान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से बचने के लिए खुद को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया लिया था। साथ ही खुद को चोटिल दर्शाया लेकिन डॉक्टर की जांच में पता चल गया कि उस्मान को कोई चोट नहीं लगी है। एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि बताया कि मंत्रमंत्र के चलते हीना की हत्या की गई। बाकी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। 

रिटायर्ड रेलवे अधिकारी मर्डर मामले में जांच में जुटी पुलिस, लगातार दबिश जारी

लॉकडाउन में बिछड़े थे प्रेमी युगल, एक साल बाद पुलिस की मदद से हुआ मिलन, जानिए पूरी कहनी

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Medical Device Park: योगी सरकार के नेतृत्व में YEIDA बना निवेश और मैन्युफैक्चरिंग का नया केंद्र
CM योगी से जिद पूरी करवा रहे हैं बच्चे, अद्भुत हैं मुख्यमंत्री की ये 5 तस्वीरें