गाजियाबाद में एक्स्ट्रा क्लास के बहाने प्रिंसिपल 2 माह से करता रहा रेप, छात्रा ने रोकर मां को सुनाई आपबीती

Published : Nov 12, 2022, 04:23 PM ISTUpdated : Nov 12, 2022, 05:09 PM IST
गाजियाबाद में एक्स्ट्रा क्लास के बहाने प्रिंसिपल 2 माह से करता रहा रेप, छात्रा ने रोकर मां को सुनाई आपबीती

सार

यूपी के गाजियाबाद में प्राइवेट स्कूल के प्रिंसिपल पर छात्रा से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। एक्सट्रा क्लास की बात कह कर आरोपी छात्रा को स्कूल में रोक लेता था। पीड़िता ने बताया कि करीब दो महीने से प्रिंसिपल उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। 

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता कक्षा 6 की छात्रा है। आरोप है कि स्कूल के प्रिंसिपल ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया है। बीते शुक्रवार को पीड़िता ने मामले की जानकारी अपनी मां को दी। जिसके बाद आरोपी प्रिंसिपल शहादत के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्जकर ली गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी, लेकिन इससे पहले ही वह फरार हो गया। यह घटना मसूरी थाना क्षेत्र की है। गांव निवासी एक छात्रा प्राइवेट स्कूल में पढ़ती है।  

आरोपी ने छात्रा से कई बार किया दुष्कर्म
बीते शुक्रवार को पीड़िता ने बताया कि प्रिंसिपल शहादत उसके साथ आए दिन दुष्कर्म करता है। पीड़िता ने बताया कि जब छुट्टी के बाद सारे बच्चे स्कूल से चले जाते हैं तो प्रिंसिपल किशोरी को किसी ना किसी बहाने से रोक लेता है। इसके बाद वह छात्रा को अपने कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करता है। पीड़िता ने बताया कि करीब 2 महीने से प्रिंसिपल उसके साथ गंदा काम कर रहा है। इसके बाद आरोपी छात्रा को मोबाइल दिलाने का झांसा देने लगा। आरोपी ने इस दौरान छात्रा से कई बार दुष्कर्म किया। 

पुलिस की दबिश से पहले आरोपी फरार
इस दौरान विरोध करने पर आरोपी शहादत ने छात्रा को धमकी दी कि अगर उसने ये बात किसी को बताई तो वह उसके भाई-बहनों को नहर में फेंक देगा। बता दें कि छात्रा के भाई-बहन भी उसी स्कूल में पढ़ते हैं। स्कूल में छुट्टी होने के बाद प्रिंसिपल छात्रा के भाई-बहन को घर वापस भेज देता था और एक्सट्रा पढ़ाई कराने का बहाना बनाकर स्कूल में रोक लेता था। बताया जा रहा है कि आरोपी को छात्रा के मुंह खोलने की भनक लग गई थी। जिसके बाद वह फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की लोकेशन पहले लोनी इलाके और फिर दिल्ली में मिली।

बच्ची का कराया जा रहा मेडिकल
बताया जा रहा है कि आरोपी घर जेवर और कुछ रुपए लेकर भागा है। जिससे कि बाहर रहने का इंतजाम हो सके। प्राइवेट स्कूल में मदरसा भी चलाया जा रहा है। छात्रा पिछले कुछ दिनों से काफी डरी हुई थी और स्कूल जाने से इंकार कर रही थी। पूछे जाने पर पीड़िता ने पूरी बात बताई। गाजियाबाद के SP देहात ईरज राजा ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने बच्ची को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा है। 

पत्नी का ऐसे किया कत्ल, पति से वारदात की पूरी कहानी सुन पुलिसवालों के छूट गए पसीने

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ-कानपुर, प्रयागराज-बनारस समेत कई शहरों में हीटवेव, जानें कब बदलेगा यूपी का मौसम
राम मंदिर में 60 किलो चांदी गायब? दान रिकॉर्ड में गड़बड़ी के आरोपों से मचा हड़कंप