लॉक डाउन में परेशान पिता ने उठाया खौफनाक कदम, बेटे को जहर खिलाने के बाद खुद भी खाया

Published : Apr 12, 2020, 04:44 PM IST
लॉक डाउन में परेशान पिता ने उठाया खौफनाक कदम, बेटे को जहर खिलाने के बाद खुद भी खाया

सार

मृतक के परिजनों के दबी जुबान के अनुसार पिता चार वर्ष से एक लंबी बीमारी से लड़ रहा था। पत्नी की मौत दो वर्ष पूर्व ही चुकी है। जिसे लेकर हमेशा तनाव में रहता था। वहीं, मृतक के दो पुत्र व एक पुत्री है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जौनपुर (Uttar Pradesh) । लॉकडाउन के कारण सबकुछ ठप पड़ा हुआ है। इससे गरीबों के सामने काफी दिक्कतें आ रही हैं। वहीं, पत्नी की मौत और खुद की बीमारी के कारण तनाव में चल रहे एक पिता ने खौफनाक कदम उठा लिया। अपने 12 साल के बेटे को जहर खिलाने के बाद खुद भी खा लिया। जिससे दोनों की हालत खराब हो गई। जानकारी होने पर लोग जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने पिता को मृत घोषित कर दिया, जबकि बेटे की हालत गंभीर देख वाराणसी के लिए रेफर कर दिया है। यह घटना गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के धर्मापुर ठकुरची की है। 

यह है पूरा मामला
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के धर्मापुर ठकुरची गांव निवासी कोमल यादव (38) ने पहले बेटे आदित्य यादव (12) को विषाक्त पदार्थ खिलाया। इसके बाद फिर खुद खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। दोनों बाप-बेटे को आनन-फानन में 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल जौनपुर ले गए। जहां पर इलाज के दौरान कोमल यादव ने दम तोड़ दिया। वहीं, डाक्टरों ने आदित्य की हालत नाज़ुक देखते हुए बीएचयू ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

तनाव में रहता था कोमल
मृतक के परिजनों के दबी जुबान के अनुसार कोमल विगत चार वर्ष एक लंबी बीमारी से लड़ रहा था। पत्नी की मौत दो वर्ष पूर्व ही चुकी है। जिसे लेकर हमेशा तनाव में रहता था। वहीं, मृतक के दो पुत्र व एक पुत्री है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पहले चाय बेचता था पिता
कोमल यादव पहले चाय की दुकान चलाता था। कुछ समय पहले वह कमाई के लिए मुंबई चला गया। वहां गंभीर बीमारी से पीड़ित हुआ तो घर वापस आ गया। यहीं पर बड़े बेटे परिवार के साथ रहता था। खेती करके किसी प्रकार परिवार चल रहा था। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

GDA की मेगा नीलामी! घर, दुकान और होटल के लिए मिलेंगे दर्जनों प्लॉट
UP Election 2027: यूपी में समय से पहले हुए चुनाव, तो सरकारी भर्तियों का क्या होगा?