शादी में अपाची बाइक न मिलने से खफा ससुराल वाले बहू पर ढाते थे जुल्म, फिर ऐसे हुआ इस कहानी का दुखद अंत

Published : Jul 01, 2020, 06:38 PM IST
शादी में अपाची बाइक न मिलने से खफा ससुराल वाले बहू पर ढाते थे जुल्म, फिर ऐसे हुआ इस कहानी का दुखद अंत

सार

यूपी के फिरोजाबाद में एक शादी सात माह भी नहीं चल सकी। यहां संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाने से नव विवाहिता की मौत हो गई। इस मामले में मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है, मृतक विवाहिता के परिजनों का कहना है शादी में अपाचे मोटरसाइकिल दूल्हे को देना तय किया था, लेकिन लॉकडाउन होने की बजह से मोटरसाइकिल नही दे सके

फिरोजाबाद(Uttar Pradesh). कहते हैं शादी का बंधन सात जन्मों का होता है। लेकिन यूपी के फिरोजाबाद में एक शादी सात माह भी नहीं चल सकी। यहां संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाने से नव विवाहिता की मौत हो गई। इस मामले में मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है, मृतक विवाहिता के परिजनों का कहना है शादी में अपाचे मोटरसाइकिल दूल्हे को देना तय किया था, लेकिन लॉकडाउन होने की बजह से मोटरसाइकिल नही दे सके। जिसको लेकर ससुरालीजनों ने विवाहिता को फांसी लगाकर मौत के घाट उतार दिया। हालांकी पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

मामला जनपद फिरोजाबाद के थाना नसीरपुर के सुजाबलपुर का है। यहां के रहने वाले नरेंद्र की शादी बीते 25 मई को नगला भूपाल सिरसागंज की रहने वाली सरिता के साथ हुई थी। ग्रामीणों की माने तो सरिता नरेंद्र के साथ खुश नहीं थी। इसी बात को लेकर कई बार दोनों के बीच अनबन भी हुई थी। लेकिन सोमवार को सरिता ने कमरे में कुंडे से फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के बाद से ससुरालीजन घर छोड़ कर फरार हो गए। खबर मिलने पर मायके पक्ष भी मौके पर पहुंच गए और फरार ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगा दिया।

अपाची बाइक न मिलने से करते थे प्रताड़ित 
मृतका सरिता के भाई लोकेश का कहना है कि दोनों की शादी 25 मई को थी। उस समय पूरे देश में लॉकडाउन चल रहा था। दहेज में अपाची बाइक की बात हुई थी लेकिन लॉकडाउन के चलते गाड़ी नहीं दे पाए। जिससे नाराज होकर ससुराल वाले अक्सर सरिता को प्रताड़ित करते थे। इसी के चलते सरिता की हत्या की गई है।

पुलिस कर रही मामले की जांच 
मामले में सीओ सिरसागंज ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतका  के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस टीम जांच कर रही है। जांच में जो तथ्य निकलकर सामने आएंगे उसी के आधार पर कार्यवाई की जाएगी।
 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

गाड़ियां चलेंगी और बिजली बनेगी! UP में शुरू हो रहा भारत का पहला Solar Expressway
Ghaziabad Suicide Mystery: पिता की 3 शादियां, 2 करोड़ कर्ज या कोरियन गेम-क्या है असली वजह?