दूल्हे के बहनोई ने किया मेकअप पर गंदा कमेंट, गुस्साई दुल्हन ने शादी से किया इनकार

रविवार तड़के फेरों के समय लड़की पक्ष ने दुल्हन को तैयार करने के लिए जेवर व कपड़े मांगे तो दूल्हे व उसके स्वजन ने जेवर व कपड़े देने से इन्कार कर दिया। ऐसे में एक बार फिर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। जिससे नाराज दुल्हन ने शादी से ही इनकार कर दिया। एसओ प्रदीप सहरावत ने कहा है कि लड़की की मां ने तहरीर दी थी। लेकिन, बाद में दोनों पक्षों ने किसी तरह की कार्रवाई से भी इन्कार कर दिया है। 

Asianet News Hindi | Published : Jun 7, 2021 12:20 PM IST

शाहजहांपुर (Uttar Pradesh) । दूल्हे के बहनोई के कमेंट्स से नाराज दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। काफी प्रयास के बाद भी बात नहीं बनी, जिसके चलते बारात बैरंग वापस लौट गई। यह घटना जैतपुर थाना क्षेत्र के लालपुर बड़ा गांव की है। बताया जा रहा है कि दूल्हे के बहनोई ने दुल्हन पर मेकअप को लेकर गंदा कमेंट कर दिया था।

यह है पूरा मामला
लालपुर बड़ा गांव में शनिवार रात बदायूं जिले के सरायं पिपरिया से बरात आई थी। आरोप है कि दूल्हे के बहनोई ने शराब के नशे में पहले दुल्हन के मेकअप और उनके स्वजन के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। दूल्हे के बहनोई द्वारा किए गए कमेंट्स को लेकर दोनों पक्ष में विवाद हो गया। हालांकि जैसे-तैसे विवाद को शांत हुआ। 

Latest Videos

दूसरी बार विवाद से नाराज हो गई थी दुल्हन
रविवार तड़के फेरों के समय लड़की पक्ष ने दुल्हन को तैयार करने के लिए जेवर व कपड़े मांगे तो दूल्हे व उसके स्वजन ने जेवर व कपड़े देने से इन्कार कर दिया। ऐसे में एक बार फिर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। जिससे नाराज दुल्हन ने शादी से ही इनकार कर दिया। एसओ प्रदीप सहरावत ने कहा है कि लड़की की मां ने तहरीर दी थी। लेकिन, बाद में दोनों पक्षों ने किसी तरह की कार्रवाई से भी इन्कार कर दिया है। 

(प्रतीकात्मक फोटो)

Share this article
click me!

Latest Videos

पुलिस वाले गेट पे खड़े होइके लाठी चार्ज कई देहन..Durga Visarjan के दौरान योगी राज में बवाल
Baba Siddique Murder के बाद किसने दिया Lawrence Bishnoi को ओपन चैलेंज ?
चुनाव में हार-गर्लफ्रेंड की हत्या, जानें कैसे गैंगस्टर बना Lawrence Bishnoi ? । Baba Siddique Death
Karwa Chauth 2024: करवाचौथ पर कब निकलेगा चंद्रमा? जानें मंत्र और शुभ मुहूर्त
Ratan Tata के निधन के बाद Shantanu Naidu ने लिखा भावुक पोस्ट, शब्दों में दिखा न खत्म होने वाला दर्द