केसर पान मसाला के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा, घर से लेकर दफ्तर तक खंगाले जा रहे दस्तावेज

Published : Jun 01, 2022, 04:02 PM IST
केसर पान मसाला के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा, घर से लेकर दफ्तर तक खंगाले जा रहे दस्तावेज

सार

कानपुर समेत कई जगहों पर इनकम टैक्स की टीम के द्वारा छापेमारी की गई। यह छापेमारी केसर पान मसाला कंपनी के मालिक और उसके ठिकानों पर की गई। मामले में टीमें अभी जांच में लगी हैं।   

कानपुर: जनपद में आयकर विभाग की छापेमार कार्रवाई लगातार जारी है। बुधवार को टीम ने एक और पान मसाला कारोबारी के दफ्तर पर छापा मारा और लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों को खंगाला। इस बीच प्रतिष्ठान के बाहर दो सुरक्षाकर्मियों को तैनात कर दिया गया। इस बीच किसी के भी अंदर या बाहर जाने पर पूरी तरह से मनाही रही। 

दर्जनों ठिकानों पर हुई छापेमारी 
सुबह ही आयकर विभाग की टीम केसर पान मसाला कंपनी के मालिकों के ठिकानों पर छापेमारी की गई। इसमें पान मसाला कंपनी के मालिक के स्वरूप नगर स्थित आवास, नयागंज स्थित ऑफिर, दादा नगर स्थित फैक्ट्री समेत एक दर्जन ठिकानों पर छापेमारी की गई। टीमें अलग-अलग जगहों पर योजनाबद्ध तरीके से पहुंची और वहां छापेमारी की गई। छापे के दौरान कुछ जगह पर पान मसाला भी कारोबारी भी इसकी जद में आ गए। ऐसे लोग इस जद में आए जो कानपुर में अपना कारोबार बंद कर चुके हैं। इसी के साथ पान मसाला कंपनी को माल की सप्लाई करने वाले और उनसे माल खरीदने वाले लोगों को भी इसमें शामिल किया गया। 

छापेमारी को लेकर कोई जानकारी नहीं की गई साझा 
कलक्टरगंज स्थित केसर पान मसाला के मालिक हरीश मतीजा के आफिस पर भी टीम पहुंची और यहां भी छापेमारी की गई। टीम ने बिल्डर्स औऱ शराब माफिया समेत तीन लोगों के यहां छापेमारी की। हालांकि अभी इस छापेमारी के दौरान क्या कुछ बरामद हुआ इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं साझा की गई है। इस बीच कई बड़े नाम और भी सामने आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि इन लोगों के खिलाफ भी टीम का एक्शन सामने आ सकता है। छापेमारी सुबह से जारी है जो कार्रवाई में जुटी हुई है। 

तिकुनिया कांड के अहम गवाह और भाकियू जिलाध्यक्ष पर जानलेवा हमला, बाइक सवार बदमाशों ने ऐसे दिया घटना को अंजाम

अलीगढ़: एक माह की छुट्टी पर भेजे गए कॉलेज कैंपस में नमाज पढ़ने वाले प्रोफेसर, छात्र नेता ने कही गई थी बड़ी बात

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP में ससुर को बचाने दौड़ी गर्भवती बहू, फिर जो हुआ उसने पूरे गांव को झकझोर दिया!
Weather Update 21 July 2026: दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, जानिए कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी