तिकुनिया कांड के गवाह और भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष पर कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया। यह हमला उस दौरान हुआ जब वह लखीमपुर से गोला जा रहे थे। बाइक सवार बदमाशों ने उन पर कई राउंड फायरिंग की। 

लखीमपुर खीरी: तिकुनिया कांड के अहम गवाह औऱ भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष दिलबाग सिंह पर हमले का मामला सामने आया। दिलबाग सिंह पर दो बादमाशों ने उस दौरान फायरिंग की जब वह कार से कई जा रहे थे। हालांकि बाइक सवार बदमाशों के इस हमले से वह बाल-बाल बच गए। मामले को लेकर उनके द्वारा पुलिस से शिकायत की गई है। हालांकि इस घटना को लेकर किसी पर भी शक नहीं जाहिर किया गया है। घटना के पीछे कौन लोग थे इसकी पड़ताल पुलिस की ओर से की जा रही है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बाइक सवार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिलाबग सिंह लखीमपुर से गोला जा रहे थे। इसी बीच उन पर तकरीबन 10 बजे के आसपास अलीगंज के पास यह हमला हुआ। बाइक सवार बदमाशों ने उनकी कार पर फायरिंग की। दिलबाग की ओऱ से बताया गया कि उनकी कार पर तकरीबन तीन राउंड फायरिंग की गई। हालांकि गनीमत रही कि वह बाल-बाल बच गए। बाइक सवार हमलावर इस तरह से उनकी गाड़ी को निशाना बनाने के बाद असफल होने पर वहां से फरार हो गए। 

मामले की पड़ताल में जुटी पुलिस

इस मामले को लेकर गोला कोतवाली में एक तहरीर भी दी गई है। इस तहरीर में किसी के भी खिलाफ शक जाहिर नहीं किया गया है। मामले को लेकर पुलिस पड़ताल में जुटी हई है। वहीं जिलाध्यक्ष पर हुए हमले के बाद किसानों में भी नाराजगी देखी जा रही है। तिकुनिया काण्ड के अहम गवाह दिलबाग सिंह पर हमला होने की जानकारी मिलने के बाद संगठन से जुड़े कई लोग भी वहां पर पहुंचे। मामले में पुलिस को तहरीर देकर जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई है। घटना के बाद जिलाध्यक्ष सहयोगियों के साथ वापस रवाना हो गए। 

आज फिर इतिहास रच रही है अयोध्या, गर्भगृह निर्माण के शुभारंभ के साथ सीएम योगी को प्राप्त हो रहा एक और सौभाग्य

अलीगढ़: एक माह की छुट्टी पर भेजे गए कॉलेज कैंपस में नमाज पढ़ने वाले प्रोफेसर, छात्र नेता ने कही गई थी बड़ी बात