नमकीन कारोबारी और समाजवादी नेता की फैक्ट्री व घर पर इनकम टैक्स का छापा

Published : Mar 08, 2022, 04:35 PM IST
नमकीन कारोबारी और समाजवादी नेता की फैक्ट्री व घर पर इनकम टैक्स का छापा

सार

अपर आयकर आयुक्त सौरभ दुबे के नेतृत्व में छापेमारी कर रही टीमों ने घर और प्रतिष्ठान में दाखिल होने के साथ ही सभी के मोबाइल और लैपटॉप अपने कब्जे में ले लिए। प्रतिष्ठान और घर पर छापेमारी करने वाली दोनों टीमों में 25-25 कर्मचारी शामिल हैं। कार्रवाई के लंबे समय तक चलने की संभावना है। 

शाहजहांपुर: यूपी चुनाव के अंतिम चरण के मतदान के बाद एक बार फिर से आयकर विभाग की टीम छापेमारी में जुट गई है। इसी कड़ी में आयकर विभाग की टीम ने मंगलवार को शाहजहांपुर में सपा नेता और नमकीन कारोबारी विनय अग्रवाल के घर और फैक्ट्री पर छापेमारी की। यहां इनकम टैक्स की टीम दस्तावेजों को खंगालने में जुटी हुई है। 

शाहजहांपुर में मंगलवार को इनकम टैक्स की कई टीमें रोजा क्षेत्र के अटसलिया में विनय अग्रवाल की नमकीन फैक्ट्री में पहुंची। इसके साथ ही उनके घर प्रताप एनक्लेव पर भी छापेमारी की। छापेमारी मेक दौरान किसी को भी घर या फैक्ट्री के अंदर जाने की इजाजत नहीं थी। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार इनकम टैक्स की कई टीमें छापेमारी में लगी हुई हैं। सपा नेता और शहर के उद्योगपति विनय अग्रवाल इस बार सपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की तैयारी में भी थे। हालांकि टिकट न मिलने की वजह से वह चुनाव नहीं लड़ सके। दावा किया जा रहा है कि उनके उनके अखिलेश यादव के साथ अच्छे संबंध हैं। विनय अग्रवाल के घर पर जब एक साथ कई टीम पहुंची तो उन्हें संभलने का मौका ही नहीं मिला। 

अपर आयकर आयुक्त सौरभ दुबे के नेतृत्व में छापेमारी कर रही टीमों ने घर और प्रतिष्ठान में दाखिल होने के साथ ही सभी के मोबाइल और लैपटॉप अपने कब्जे में ले लिए। प्रतिष्ठान और घर पर छापेमारी करने वाली दोनों टीमों में 25-25 कर्मचारी शामिल हैं। कार्रवाई के लंबे समय तक चलने की संभावना है। 

फिलहाल छापेमारी को लेकर अभी यही तथ्य निकलकर सामने आ रहे हैं कि यह लंबे समय तक चलेगी। परी नमकीन निर्माता विनय अग्रवाल इससे पहले पान मसाला का उत्पादन करते थे। हालांकि वह फैक्ट्री बंद करने के बाद उन्होंने नमकीन की फैक्ट्री लगाई। उन्होंने यूपी चुनाव 2022 में समाजवादी पार्टी से शहर विधानसभा चुनाव के लिए टिकट मांगा था। अब वह नगर निगम मेयर की तैयारी कर रहे हैं। दस रुपये में भरपेट भोजन के अभियान से उनकी समाजसेवी के रूप में भी पहचान है।

UP Exit Poll 2022: आखिरी पल में सपा की उम्मीदों को मिली उड़ान, देशबंधु के सर्वे पर सपाइयों ने जताई खुशी

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Ghaziabad Sisters Suicide: किसे और क्यों ब्लैकमेल कर रही थीं तीनों बहनें, पिता का बड़ा खुलासा
UP Divyangjan Rojgar Abhiyan 2026: योगी सरकार की पहल, 6-13 फरवरी दिव्यांगों को नौकरी और आत्मनिर्भरता का मौका